Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लड़कियों के स्कूल में लड़कों के दाखिले पर बवाल, छात्राओं संग धरने पर बैठे अभिभावक

Summer express, मुक्तसर। पंजाब के मुक्तसर जिले के गांव अबुल खुराना स्थित ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में लड़कों के दाखिले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्कूल के बाहर ग्रामीणों, अभिभावकों और छात्राओं ने धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी है और लड़कियों के लिए बने स्कूल में लड़कों को दाखिला देकर माहौल खराब किया जा रहा है।

करीब 40 साल पुराना यह स्कूल पहले केवल लड़कियों के लिए संचालित होता था। वर्ष 2023 में इसे ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ का दर्जा दिया गया, जिसके बाद नई नीति के तहत प्रवेश परीक्षा के जरिए 60 लड़कों को भी दाखिला दिया गया। इसी फैसले के बाद से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। अभिभावकों का कहना है कि सह-शिक्षा लागू होने से गांव की लड़कियां असहज महसूस कर रही हैं।

ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की कमी को भी बड़ा मुद्दा बताया। उनका कहना है कि छठी से 12वीं तक करीब 800 विद्यार्थी यहां पढ़ाई करते हैं, जो आसपास के लगभग 30 गांवों से आते हैं, लेकिन स्कूल में 17 से 18 पद खाली पड़े हैं। पिछले साल तबादलों के दौरान 10 से 12 शिक्षक यहां से चले गए थे। स्कूल में प्रिंसिपल का पद भी खाली है और फिलहाल पंजाबी लेक्चरर सविंदर सिंह बतौर इंचार्ज जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

धरने पर बैठे ग्रामीण हरदास सिंह और सोनू ने आरोप लगाया कि वे पिछले डेढ़ साल से जिला शिक्षा अधिकारी समेत कई अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। उनका कहना है कि स्थानीय गरीब लड़कियों को नजरअंदाज कर बाहरी छात्रों को दाखिला दिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल में खाली पद नहीं भरे जाते और सह-शिक्षा को लेकर स्पष्ट फैसला नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

स्कूल प्रबंधन ने भी शिक्षकों की कमी को स्वीकार किया है। स्कूल इंचार्ज सविंदर सिंह ने कहा कि विभाग को कई बार खाली पदों के बारे में लिखा जा चुका है। उन्होंने बताया कि लड़कों का दाखिला ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ की नीति और प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया गया है। उनके अनुसार, प्रोजेक्ट अभी तीसरे चरण में है और जैसे-जैसे ढांचा मजबूत होगा, स्टाफ की नियुक्तियां भी की जाएंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.