Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में महिला MBBS डॉक्टर ने लगाई तीसरी मंजिल से छलांग, बॉयफ्रेंड पर ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के गंभीर आरोप

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक महिला MBBS डॉक्टर ने मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल डॉक्टर के शरीर में कई फ्रैक्चर आए हैं और फिलहाल वह बिस्तर पर हैं। मामले में डॉक्टर ने अपने बॉयफ्रेंड समेत कई लोगों पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करोड़ों रुपये और जेवरात मांगने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, पीड़िता की आरोपी मोहित से पहचान वर्ष 2015 में हुई थी, जब वह जींद के एक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोप है कि मोहित ने खुद को संपन्न परिवार से जुड़ा बताकर युवती को प्रेम संबंध में फंसाया और शादी का भरोसा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2019 में MBBS की पढ़ाई के लिए तेलंगाना जाने के बाद आरोपी वहां भी पहुंच गया। इसी दौरान उसने कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। बाद में जब युवती को आरोपी की सच्चाई का पता चला और उसने शादी से इनकार किया, तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी लगातार डॉक्टर से पैसे ऐंठता रहा और बाद में उस पर घर से एक करोड़ रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवर लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि मोहित के साथ उसका भाई प्रमोद, बहन पूनम तथा ताऊ राजा और रामकरण भी इस दबाव और धमकी में शामिल थे। परिवार को लगातार फोन कर डराया-धमकाया जा रहा था।

लगातार मानसिक तनाव और धमकियों से परेशान होकर महिला डॉक्टर ने अपने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहीं। परिजनों का कहना है कि अब वह सामान्य रूप से चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं।

पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने आरोपियों से बातचीत करने की कोशिश की, तो उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद परिवार ने जींद पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सफीदों ने प्रारंभिक जांच करवाई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जींद के पिल्लूखेड़ा थाने में जीरो FIR दर्ज की गई। चूंकि मामले से जुड़े अधिकांश घटनाक्रम पानीपत में हुए थे, इसलिए केस को आगे की कार्रवाई के लिए मॉडल टाउन थाना पानीपत भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - कुरुक्षेत्र में तेज आंधी बनी जानलेवा, पेड़ की टहनी गिरने से महिला की मौत

कुरुक्षेत्र में तेज आंधी बनी जानलेवा, पेड़ की टहनी गिरने से महिला की मौत

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में आई तेज आंधी के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे पैदल घर लौट रही एक महिला पर पेड़ की भारी टहनी गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान...
Summer Express - Auto Draft

कुरुक्षेत्र में पुलिस कार्रवाई पर विवाद, परिवार ने लगाए मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र के पिपली क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक परिवार ने पुलिस टीम पर घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक शब्द कहने और युवक को जबरन उठाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने अपने पक्ष में एक वीडियो जारी करते हुए कार्रवाई के दौरान...
Summer Express - बहादुरगढ़ फैक्टरी हादसे में मालिक और प्रबंधन पर केस दर्ज, मुआवजे की मांग तेज

बहादुरगढ़ फैक्टरी हादसे में मालिक और प्रबंधन पर केस दर्ज, मुआवजे की मांग तेज

Summer express, बहादुरगढ़। एमआईई पार्ट-बी स्थित प्लॉट नंबर-2224 में बॉयलर फटने से हुए दर्दनाक हादसे के मामले में पुलिस ने फै्टरी मालिक और प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे। पुलिस ने...
Summer Express - Auto Draft

पानीपत में अंधविश्वास की दर्दनाक घटना : करंट लगने के बाद महिला को मिट्टी में दबाया, मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में अंधविश्वास से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में काम करते समय करंट लगने से घायल हुई महिला को परिजनों ने उपचार के बजाय निर्माणाधीन नाले की मिट्टी में दबा दिया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया...
Summer Express - पलवल में शेखपुरा मार्ग का नाम बदला, अब कहलाएगा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मार्ग

पलवल में शेखपुरा मार्ग का नाम बदला, अब कहलाएगा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मार्ग

Summer express, पलवल। हरियाणा सरकार में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, खेल, विधि एवं विधान राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल नगर परिषद क्षेत्र में शेखपुरा मार्ग का नाम बदलकर “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मार्ग” किए जाने की नामकरण पट्टिका का विधिवत अनावरण किया। कार्यक्रम में नगर परिषद पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.