Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्राइड़ ऑफ हिल्स योजना के 2600 करोड़ दबाकर, बड़ी-बडी घोषणाओं में लग गए सीएम सुक्खू -जयराम ठाकुर

कॉकरोच पार्टी की सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता पर बोले – यह केवल हताशा और कुछ नहीं

Summer express/मंडी/ धर्मवीर -:कभी प्रदेश में लोन लेकर सरकार चलाने का रोना तो कभी आरडीजी ग्रांट बंद होने पर केंद्र को कासने वाली प्रदेश की सुक्खू सरकार आज प्राइड़ ऑफ हिल्स योजना के 2600 करोड़ को दबाकर बैठी है। इसी पैसे के दम पर सीएम सुक्खू आज अपनी सरकार के खर्चाे को पूरा करने के साथ घोषणाएं करते हुए भी नजर आ रहे है। जबकि हैरानी की बात है कि इस धनराशि के लिए न तो सीएम सुक्खू ने सरकार का धन्यवाद किया और न ही इसकी भनन किसी को लगने दी। यह बात आज मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लगाए हैं। 

जयराम ठाकर ने कहा कि प्राइड़ ऑफ हिल्स योजना के तहत केंद्र से प्रदेश को 3920 करोड़ जारी किए हैं, जिसमें से 2600 करोड़ की एंडवास किस्त सरकार को मिल भी चुकी है। आरडीजी ग्रांट से बढ़कर सरकार को यह पैसा केंद्र से प्राप्त हुआ है, जिससे सीएम सुक्खू अब कर्मचारियों को वेतन और अपनी गारंटियों को पूर्ण करने जा रहे हैं।  वहीं इस मौके पर सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर बढ़ती लोकप्रियता पर पूछे गए सवाल के जबाव में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अभी इस पर कुछ भ्ी कहना सही नहीं हैं। लेकिन वे इतना जरूर कहेंगे कि इसके पीछे जिनका भी हाथ हैं, वह खुद भ्रमित हैं और हतांश होकर यह सब कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...

मल्ली पर गंभीर आरोप, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर त्रिलोक जमवाल ने साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब से गिरफ्तार किया गया कथित चिट्टा सप्लायर मलकियत...

विकसित भारत क्विज में दिखेगा हिमाचल के युवाओं का विजन, राष्ट्रीय मंच पर मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला कांगड़ा में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का...

बीड में कार से 70 किलो गांजा बरामद, 35 लाख की खेप के साथ चालक गिरफ्तार

summer express , बीड | महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों...

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.