Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कष्ट निवारण समिति बैठक में कृषि मंत्री सख्त, 9 मामलों का मौके पर निपटारा

Summer express,राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने करनाल में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों को जनता की शिकायतों के प्रति गंभीर और जवाबदेह रहने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंत्री ने साफ कहा कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए।

बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 14 मामलों पर सुनवाई की गई, जिनमें छह पुराने और आठ नए मामले शामिल थे। मंत्री ने सभी मामलों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों से जवाब तलब किया। इस दौरान नौ मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि तय समय सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और जनता को राहत देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

प्रदेश में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों की चिंताओं पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि हरियाणा में यूरिया और डीएपी की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। साथ ही कालाबाजारी और कृत्रिम कमी पैदा करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

श्याम सिंह राणा ने प्राकृतिक खेती को भविष्य की जरूरत बताते हुए किसानों से इसे अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती की बढ़ती लागत किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है, जबकि प्राकृतिक खेती कम खर्च में बेहतर उत्पादन देने में सक्षम है। मंत्री ने कहा कि एक देसी गाय के जरिए करीब 20 एकड़ तक प्राकृतिक खेती की जा सकती है और गोबर-गोमूत्र से तैयार जीवामृत मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने गुरुकुल कुरुक्षेत्र में चल रहे प्राकृतिक खेती के सफल प्रयोगों का भी जिक्र किया।

धान खरीद में गड़बड़ियों और घोटालों पर सख्ती दिखाते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि भविष्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मंडियों में जियो फेंसिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत मंडी परिसर में वाहन के प्रवेश के बाद ही गेट पास जारी होगा और पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली खामियों की समीक्षा कर उन्हें दूर किया जाएगा और अनियमितता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और तेल उत्पादक देशों में चल रहे तनाव का असर भारत पर भी पड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हालात सामान्य होने पर कीमतों में राहत मिल सकती है।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, समिति सदस्य और शिकायतकर्ता मौजूद रहे। कई मामलों का मौके पर समाधान होने से लोगों ने संतोष जताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.