Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में अवैध कॉलोनियों पर GLADA का बड़ा एक्शन, कई निर्माण जमींदोज

Summer express, लुधियाना। बिना मंजूरी के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) ने अब तक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुख्य प्रशासक ओजस्वी अलंकार के निर्देशों पर अथॉरिटी की टीमों ने भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया, जबकि 12 अन्य अनधिकृत व्यावसायिक और रिहायशी निर्माणों पर भी बुलडोजर चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान डेहलों, जसपाल बांगड़ और उच्ची मंगली क्षेत्रों में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के बुनियादी ढांचे, सड़कें और बाउंड्री वॉल पूरी तरह तोड़ दी गईं। इसके अलावा मराडो चौकी, टिब्बा रोड, भैरोमूना, गिल्ल, जंडियाली, कोहाड़ा और अन्य बाहरी इलाकों में अवैध रूप से बनाए गए भवनों को भी गिरा दिया गया।

GLADA अधिकारियों के मुताबिक शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे अनधिकृत निर्माणों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। अथॉरिटी ने चूरपुर, दाद, कांजिया, माणेकवाल और थरीके समेत कई ग्रामीण इलाकों में 20 अन्य अवैध कॉलोनियों की भी पहचान की है। इन मामलों की रिपोर्ट संबंधित तहसीलदारों को भेज दी गई है, ताकि आगे कानूनी और राजस्व संबंधी कार्रवाई की जा सके।

अतिरिक्त मुख्य प्रशासक विकास हीरा ने लोगों से अपील की कि वे बिना मंजूरी वाली कॉलोनियों में प्लॉट या संपत्ति खरीदने से बचें। उन्होंने कहा कि निवेश करने से पहले लोग GLADA की आधिकारिक वेबसाइट पर परियोजनाओं की स्वीकृति की जांच जरूर करें।

अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ आने वाले दिनों में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.