Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में किसानों का प्रदर्शन, भूमि अधिग्रहण नीति के खिलाफ निकाला रोष मार्च

Summer express, यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सोमवार को जिले के किसानों और भूमि मालिकों ने सरकार की भूमि अधिग्रहण एवं ट्रांसमिशन लाइन मुआवजा नीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने नई अधिसूचना को किसान विरोधी बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में किसान जगाधरी नई अनाज मंडी में एकत्रित हुए, जहां बैठक आयोजित कर सरकार द्वारा 29 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना पर चर्चा की गई। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि नई नीति के तहत प्रभावित किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल पाएगा। बैठक के बाद किसानों ने मंडी से लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला और वहां धरना देकर विरोध जताया।

लघु सचिवालय पहुंचकर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि ट्रांसमिशन लाइन परियोजनाओं और राइट ऑफ वे (ROW) के तहत मुआवजा तय करने वाली अधिसूचना को तुरंत वापस लिया जाए। किसानों का कहना है कि मुआवजा निर्धारण की वर्तमान प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और इससे पावर ग्रिड, एचवीपीएनएल व अन्य कंपनियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

भाकियू नेता हरपाल सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी जमीन का वास्तविक बाजार मूल्य और भविष्य में होने वाले विकास को ध्यान में रखते हुए उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मुआवजा तय करने की प्रक्रिया में प्रभावित किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और पूरे प्रदेश में एक समान मुआवजा नीति लागू की जाए।

किसानों ने यह भी मांग उठाई कि प्रभावित लोगों और स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ताओं को शामिल कर एक स्वतंत्र समीक्षा समिति बनाई जाए, ताकि मुआवजा प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से लागू हो सके।

किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अधिसूचना वापस नहीं ली गई और मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.