Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, पुलिस भर्ती में शामिल युवाओं से किया संवाद

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार सुबह पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम पहुंचे, जहां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल अभ्यर्थियों से सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं और भर्ती प्रक्रिया को लेकर फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने मैदान में मौजूद युवाओं से उनकी तैयारियों, परीक्षा अनुभव और प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कई अभ्यर्थियों ने रेस्ट एरिया, पेयजल, मेडिकल सहायता और बैठने की व्यवस्था को संतोषजनक बताया। युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बताया।

सीएम नायब सैनी स्टेडियम परिसर के बाहर बनाए गए अस्थायी रेस्ट एरिया में भी पहुंचे, जहां अभ्यर्थियों के परिजन मौजूद थे। उन्होंने परिवारों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर युवा और उनके परिजन उत्साहित नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस भर्ती पूरी तरह मेरिट और निष्पक्षता के आधार पर की जा रही है, ताकि योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी न हो और भीषण गर्मी को देखते हुए आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराई जाएं।

गौरतलब है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। लिखित परीक्षा के बाद अब अभ्यर्थियों के पीएमटी और फिजिकल टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं। रोजाना हजारों युवा पंचकूला पहुंच रहे हैं, जिसके चलते प्रशासन और पुलिस विभाग को विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.