Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुंडली की TDI सिटी में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर, दो महिलाओं समेत तीन की हत्या

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली स्थित टीडीआई सिटी में देर रात दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड सामने आया। एक सनकी हमलावर ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दो महिलाओं समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिल्ली पुलिस के बर्खास्त कर्मचारी ब्रह्मप्रकाश के रूप में हुई है, जो फिलहाल एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहा था।

पुलिस जांच के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे आरोपी ने टीडीआई सिटी के बीपीएल फ्लैट क्षेत्र में रहने वाली महिला स्वाति के साथ कथित रूप से अभद्रता और छेड़छाड़ की। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले विजय और उनकी पत्नी सुनीता उसे बचाने पहुंचे। इसी दौरान आरोपी हिंसक हो गया और लोहे की रॉड तथा चाकू से तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में स्वाति, विजय और सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने सुनीता के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए, जबकि विजय के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक विजय और सुनीता मूल रूप से सोनीपत के कोर्ट मोहल्ला के रहने वाले थे और टीडीआई सिटी में रह रहे थे। विजय टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है।

वहीं तीसरी मृतका स्वाति अपने पति वीरेंद्र के साथ इलाके में रहती थी। परिवार का आरोप है कि आरोपी पहले भी महिलाओं से बदसलूकी करता था और नशे की हालत में अक्सर झगड़ा करता रहता था।

स्थानीय निवासियों के अनुसार आरोपी का व्यवहार लंबे समय से संदिग्ध था और सोसायटी में कई बार विवाद हो चुके थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.