Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रायकोट चुनाव हिंसा: कांग्रेस प्रत्याशी पर किरपानों से हमला, हालत गंभीर

Summer express, लुधियाना। पंजाब के रायकोट नगर कौंसिल चुनाव के दौरान चुनावी हिंसा का बड़ा मामला सामने आया। वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के बाद रायकोट में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से इलाके में चुनाव को लेकर लगातार तनाव बना हुआ था और सोमवार रात भी दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच विवाद और हाथापाई हुई थी। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तैयारी सवालों के घेरे में आ गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जगदेव सिंह जग्गा अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर किरपानों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद समर्थकों ने तुरंत उन्हें रायकोट के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया।

कांग्रेस समर्थकों ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमनदीप मान मांगट और उनके समर्थकों पर हमले के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा गया और उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरविंदर सिंह गोगी भुल्लर ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान खुलेआम हिंसा हो रही है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल उम्मीदवार के बयान दर्ज किए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.