Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिली में 6.9 तीव्रता का भूकंप, दहशत में आए लोग

Summer express, सेंटियागो। दक्षिण अमेरिकी देश चिली में सोमवार सुबह आए तेज भूकंप के झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 दर्ज की गई। झटके इतने तेज थे कि उत्तरी चिली के कई इलाकों में लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

भूकंप का केंद्र अटाकामा रेगिस्तान क्षेत्र में बताया गया है, जो कलामा शहर से करीब 31 किलोमीटर दूर स्थित है। विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप जमीन से लगभग 100 किलोमीटर की गहराई में आया, जिसकी वजह से इसके झटके दूर-दराज के इलाकों तक महसूस किए गए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान या हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रही हैं और स्थिति का लगातार आकलन किया जा रहा है।

चिली दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। यह देश प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण अक्सर शक्तिशाली भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दादा बूढ़ा मंदिर परिसर में बढ़ीं सुविधाएं, विधायक ने इंटरलॉकिंग टाइल कार्य का किया उद्घाटन

Summer express, बहादुरगढ़। मांडौठी गांव स्थित दादा बूढ़ा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नया कार्य पूरा किया गया है। विधायक राजेश जून ने मंदिर परिसर के बाहर टीन शेड के नीचे विधायक कोटे से करीब आठ लाख रुपये की लागत से लगाए गए इंटरलॉकिंग टाइल कार्य...

सिरसा विधायक गोकुल सेतिया को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, सिरसा। सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को देर रात व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है। विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर घटना की जानकारी दी और शहर थाना प्रभारी पर समय पर फोन न उठाने का आरोप लगाया। मामले के बाद पुलिस जांच में जुट...

सोनीपत में एसीबी का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई और ठेकेदार गिरफ्तार

Summer express, सोनीपत। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो लगातार कार्रवाई कर रहा है। ताजा मामले में सोनीपत में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर और उसके साथ जुड़े एक निजी ठेकेदार को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर नए बिजली कनेक्शन और लाइन...

हरियाणा में 30 मई को होगी हेरिटेज एंड सिटी वॉक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों से रूबरू होंगे लोग

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा पर्यटन निगम प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को लोगों से जोड़ने के उद्देश्य से 30 मई को दूसरी “हेरिटेज एंड सिटी वॉक” आयोजित करने जा रहा है। इस विशेष आयोजन के तहत प्रतिभागियों को फरीदाबाद के सूरजकुंड जलाशय से असोला-भाटी वन्यजीव अभयारण्य और बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह महल से...

अटल कैंसर केयर हॉस्पिटल में शुरू हुए विशेष कैंसर क्लीनिक:  मरीजों को मिलेगी निशुल्क जांच और इलाज सुविधा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी स्थित अटल कैंसर केयर हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए थायराइड, प्रोस्टेट और न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (NET) से जुड़े विशेष क्लीनिक शुरू किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन क्लीनिकों के माध्यम से मरीजों को आधुनिक जांच, परामर्श और उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.