Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ललित हत्याकांड में दो मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, भारी हथियार बरामद

Summer express, चरखी दादरी। चरखी दादरी पुलिस के सीआईए स्टाफ ने ललित हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई और पीछा करने के दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बौंद कला निवासी नितीन उर्फ कालिया और नितीश उर्फ लास्सी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चार अवैध देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक खाली खोल और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक  रात सीआईए स्टाफ की दो टीमें बाढड़ा क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि ललित हत्याकांड के दोनों आरोपी किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में गांव लाड से नान्धा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नान्धा-लाड रोड पर नाकाबंदी कर दी।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने जब संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। पीछा किए जाने पर बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए पीछा जारी रखा। इसी दौरान आरोपियों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थरों और पेड़ों से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान नितीन उर्फ कालिया के पास से एक 315 बोर की देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस मिला। वहीं नितीश उर्फ लास्सी के पास से एक पिस्तौल, खाली खोल, जिंदा कारतूस और बैग से दो अन्य अवैध पिस्तौल बरामद हुईं।

घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर ललित हत्याकांड और अन्य आपराधिक मामलों में गहन पूछताछ की जाएगी।

चरखी दादरी के पुलिस अधीक्षक ने इस ऑपरेशन के लिए सीआईए टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करसोग उपमंडल के मैंहडी वॉर्ड में बीडीसी की चुनाव रद्द, एक प्रत्याशी का कुछ मतपत्रों पर नाम ही नहीं

Summer express/मंडी धर्मवीर -: मंडी जिला के करसोग उपमंडल के तहत आने वाले दुर्गम क्षेत्र मैंहडी में बीडीसी का चुनाव मतदान के साथ ही रद्द कर दिया गया है। दरअसल यहां बीडीसी के एक प्रत्याशी का कुछ बैलेट पेपरों पर नाम ही नहीं छपा हुआ था। हालांकि उसका चुनाव चिंह छपा था। यह दिक्कत सिर्फ...

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी, 29 मई से राहत के संकेत

Summer express, नई दिल्ली। देश के उत्तर और मध्य भारत में प्रचंड गर्मी का दौर लगातार जारी है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की...

बैलगाड़ी पर वोट डालने पहुंचे राजा वड़िंग, महंगाई के खिलाफ जताया विरोध

Summer express, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंगलवार को नगर निकाय चुनाव के दौरान अनोखे अंदाज में महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। राजा वड़िंग अपनी पत्नी अमृता वड़िंग के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर वार्ड नंबर पांच में वोट डालने पहुंचे, जिसे लेकर...

सेनेगल में सत्ता बदलाव: राष्ट्रपति फाये ने नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की

Summer express, सेनेगल । पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रपति बासिरू दियोमाये फाये ने प्रधानमंत्री उस्मान सोनको को पद से हटाने के बाद अहमदौ अल अमीनौ लो को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब देश आर्थिक दबाव, बढ़ते कर्ज और सत्तारूढ़ दल...

यमुना किनारे कटाव रोकने की तैयारी तेज, चार करोड़ से लगाए जाएंगे स्टड्स

Summer express, फरीदाबाद। मानसून से पहले यमुना नदी के किनारे भूमि कटाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अमीरपुर-तिलौरी क्षेत्र में बाढ़ और कटाव से बचाव के लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत से पत्थरों के स्टड्स लगाए जाएंगे। विभाग ने मौके पर निर्माण सामग्री पहुंचानी भी शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.