Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस पर बरसे भाजपा विधायक डॉ जनक राज,आचार संहिता उल्लंघन के लगाए आरोप

Summer express/चम्बा, मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण की शुरुआत के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भरमौर-पांगी से भाजपा विधायक डॉ जनक राज ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। भरमौर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार झूठी गारंटियों और लोकलुभावन घोषणाओं के जरिए जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद कैबिनेट बैठक बुलाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंच चुकी है।

विधायक ने दावा किया कि चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में लिए गए प्रलोभन भरे फैसलों को तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।भाजपा विधायक डॉ जनक राज  ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कथित झूठी गारंटियों से प्रदेश की जनता अब परेशान और निराश हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान सरकार द्वारा लिए गए फैसले पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश हैं। जनता अब सब समझ चुकी है और पंचायत चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है और आने वाले समय में कांग्रेस को जनता का विरोध झेलना पड़ेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.