Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बैलगाड़ी पर वोट डालने पहुंचे राजा वड़िंग, महंगाई के खिलाफ जताया विरोध

Summer express, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंगलवार को नगर निकाय चुनाव के दौरान अनोखे अंदाज में महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। राजा वड़िंग अपनी पत्नी अमृता वड़िंग के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर वार्ड नंबर पांच में वोट डालने पहुंचे, जिसे लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा।

वोट डालने के बाद राजा वड़िंग ने कहा कि लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल इतने महंगे हो चुके हैं कि आम आदमी के लिए वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है। लोगों को मजबूरी में अपने वाहन घरों में खड़े करने पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कम आय वाले परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है कि वे घर का खर्च चलाएं या वाहन का खर्च उठाएं। राजा वड़िंग ने दावा किया कि पंजाब में पेट्रोल की कीमत 105 रुपये प्रति लीटर और डीजल करीब 95 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका है।

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की जिम्मेदारी केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता को राहत देना भी है। उन्होंने कहा कि बैलगाड़ी से मतदान केंद्र पहुंचने का मकसद यह संदेश देना था कि महंगाई के कारण हालात ऐसे बन रहे हैं कि लोगों को पुराने साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

राजा वड़िंग ने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में कई बार ईंधन के दाम बढ़ाए जा चुके हैं, जिसका सीधा असर परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों पर पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई ने आम परिवारों का घरेलू बजट 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है और किसानों पर भी आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दादा बूढ़ा मंदिर परिसर में बढ़ीं सुविधाएं, विधायक ने इंटरलॉकिंग टाइल कार्य का किया उद्घाटन

Summer express, बहादुरगढ़। मांडौठी गांव स्थित दादा बूढ़ा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नया कार्य पूरा किया गया है। विधायक राजेश जून ने मंदिर परिसर के बाहर टीन शेड के नीचे विधायक कोटे से करीब आठ लाख रुपये की लागत से लगाए गए इंटरलॉकिंग टाइल कार्य...

सिरसा विधायक गोकुल सेतिया को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, सिरसा। सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को देर रात व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है। विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर घटना की जानकारी दी और शहर थाना प्रभारी पर समय पर फोन न उठाने का आरोप लगाया। मामले के बाद पुलिस जांच में जुट...

सोनीपत में एसीबी का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई और ठेकेदार गिरफ्तार

Summer express, सोनीपत। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो लगातार कार्रवाई कर रहा है। ताजा मामले में सोनीपत में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर और उसके साथ जुड़े एक निजी ठेकेदार को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर नए बिजली कनेक्शन और लाइन...

हरियाणा में 30 मई को होगी हेरिटेज एंड सिटी वॉक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों से रूबरू होंगे लोग

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा पर्यटन निगम प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को लोगों से जोड़ने के उद्देश्य से 30 मई को दूसरी “हेरिटेज एंड सिटी वॉक” आयोजित करने जा रहा है। इस विशेष आयोजन के तहत प्रतिभागियों को फरीदाबाद के सूरजकुंड जलाशय से असोला-भाटी वन्यजीव अभयारण्य और बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह महल से...

अटल कैंसर केयर हॉस्पिटल में शुरू हुए विशेष कैंसर क्लीनिक:  मरीजों को मिलेगी निशुल्क जांच और इलाज सुविधा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी स्थित अटल कैंसर केयर हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए थायराइड, प्रोस्टेट और न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (NET) से जुड़े विशेष क्लीनिक शुरू किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन क्लीनिकों के माध्यम से मरीजों को आधुनिक जांच, परामर्श और उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.