Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में टिंबर गोदाम में भीषण आग, काले धुएं से दहला इलाका

Summer express, लुधियाना। शहर के फिरोजपुर रोड स्थित पाम कोर्ट के पास एक टिंबर गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ‘गणपति टिंबर ट्रेडर्स’ के गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ी, प्लाईवुड, विनियर और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। इसी कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

फायर ऑफिसर राजिंदर ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद तत्काल दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। दमकल कर्मियों को आग की तीव्रता और ज्वलनशील सामग्री के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

राहत की बात यह रही कि घटना में अब तक किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। नुकसान का सही आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही हो सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

कांगड़ा के इंदौरा में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण का मतदान, विधायक मलेंद्र राजन  ने भी किया मतदान

Summer express/कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के तहत मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। क्षेत्र की 58 पंचायतों में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचते नजर...

केरल यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के बाद बवाल, SFI और KSU कार्यकर्ताओं में झड़प

Summer express, नई दिल्ली। केरल यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कैंपस में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प ने बाद में हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं।...

भूसे से भरे कंटेनर में छिपी मिली 280 पेटी शराब, पंजाब से बिहार जा रही खेप पकड़ी

Summer express, मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्वाट टीम और बिछवां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने भूसे के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 280 पेटी शराब जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की...

पंचायत चुनाव विकास और भाईचारे का माध्यम, इन्हें राजनीतिक रंग देना गलत : सीएम मीडिया एडवाइजर 

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायत चुनावों को सत्ता का “सेमीफाइनल” बताना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव गांवों में विकास, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए होते हैं, न कि...

11 हजार फीट पर स्थित माता शिकारी देवी के दरबार में कुछ इसी तरह से पहुंच रहे श्रद्धालु

इन दिनों मंदिर में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भक्तों का लगा है तांता Summer express/मंडी, धर्मवीर -: जैसे-जैसे तापमान चढ़ रहा है वैसे-वैसे ही मंडी जिला की सराघाटी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शिकारी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। 11 हजार फीट की उंचाई पर बसे माता शिकारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.