Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दादा बूढ़ा मंदिर परिसर में बढ़ीं सुविधाएं, विधायक ने इंटरलॉकिंग टाइल कार्य का किया उद्घाटन

Summer express, बहादुरगढ़। मांडौठी गांव स्थित दादा बूढ़ा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नया कार्य पूरा किया गया है। विधायक राजेश जून ने मंदिर परिसर के बाहर टीन शेड के नीचे विधायक कोटे से करीब आठ लाख रुपये की लागत से लगाए गए इंटरलॉकिंग टाइल कार्य का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने विधायक राजेश जून का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि दादा बूढ़ा मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का भी मुख्य स्थल है।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में समय-समय पर भंडारे, धार्मिक आयोजन और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ऐसे में टीन शेड के नीचे इंटरलॉकिंग टाइल लगाए जाने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को बैठने तथा कार्यक्रम आयोजित करने में काफी सुविधा मिलेगी।

विधायक राजेश जून ने कहा कि पहले बारिश और धूल-मिट्टी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह क्षेत्र पूरी तरह पक्का और व्यवस्थित हो गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में मंदिर कमेटी के सदस्य, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.