Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोल्ड लोन के नाम पर 45 ग्राम सोना हड़पने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Summer express, सिरसा। जिले के गांव जोगीवाला की रहने वाली एक महिला ने गोल्ड लोन के नाम पर कथित धोखाधड़ी कर उसके 45 ग्राम सोने के गहने हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में मुथुट फिनकार्प की सांगवान चौक शाखा के शाखा प्रबंधक और एक डेवलपमेंट ऑफिसर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता सुमन के अनुसार घरेलू जरूरतों के चलते उसने पहले अपने स्त्रीधन के रूप में रखे करीब 45 ग्राम सोने के गहनों पर एक निजी बैंक से लगभग 2.11 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया था। बाद में अधिक रकम की आवश्यकता होने पर वह अपने भाई के साथ दूसरी वित्तीय संस्था में जानकारी लेने पहुंची, जहां एक डेवलपमेंट ऑफिसर ने अधिक राशि का लोन दिलाने का भरोसा दिया।

महिला का आरोप है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर मुथुट फिनकार्प शाखा में ले गए और पहले बैंक से उसका गोल्ड निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उससे कई खाली दस्तावेजों और चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए।

सुमन का कहना है कि उसे बताया गया था कि उसके नाम पर 2.58 लाख रुपये का लोन मंजूर हुआ है, लेकिन उसके खाते में केवल 18 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए और 12 हजार रुपये नकद दिए गए। बाकी राशि के बारे में पूछने पर बैंक कर्मचारी लगातार सर्वर खराब होने और अन्य तकनीकी कारणों का हवाला देकर टालते रहे।

महिला ने आरोप लगाया कि बाद में उसे पता चला कि उसके सोने पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से लोन जारी कर दिया गया है। जब उसने पूरी रकम लौटाकर अपने गहने वापस लेने की कोशिश की तो कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी गईं।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने उसके दामाद के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई और बाद में समझौते के नाम पर पैसों की मांग करने लगे।

महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है। साथ ही अपने सोने के गहने, खाली चेक और हस्ताक्षरित दस्तावेज वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.