Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केरल यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के बाद बवाल, SFI और KSU कार्यकर्ताओं में झड़प

Summer express, नई दिल्ली। केरल यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कैंपस में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प ने बाद में हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं।

छात्रसंघ चुनाव में वामपंथी संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने 37 में से 35 सीटों पर जीत दर्ज कर कैंपस में अपना दबदबा कायम रखा, जबकि कांग्रेस समर्थित केरल स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) को केवल दो सीटों से संतोष करना पड़ा।

जीत के बाद SFI कार्यकर्ताओं ने परिसर में विजय जुलूस निकाला। SFI का आरोप है कि जुलूस के दौरान KSU कार्यकर्ताओं ने उन पर पथराव किया और पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाया। वहीं पुलिस का दावा है कि विवाद की शुरुआत SFI कार्यकर्ताओं की ओर से हुई, जिन्होंने KSU समर्थकों पर पत्थर फेंके और लाठियों से हमला किया। इसके बाद दूसरी ओर से भी जवाबी पथराव हुआ।

घटना के बाद कैंपस और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज भी किया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद SFI कार्यकर्ताओं समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हिंसा के दौरान एक थाना प्रभारी की कोहनी के पास हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। साथ ही पुलिस वाहन के शीशे टूटने से नुकसान होने की बात भी कही गई है।

घटना के बाद राज्यसभा सांसद और डीवाईएफआई नेता एए रहीम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि KSU कार्यकर्ताओं ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। साथ ही पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय प्रदर्शन कर रहे SFI कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.