Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन-बड़ोग के जंगलों में धधकी भीषण आग,वन संपदा को भारी नुकसान

Summer express/सोलन,भूपेन्द्र -:हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर से सटे बड़ोग के घने जंगलों में सोमवार देर शाम भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई किलोमीटर तक जंगल धुएं की चादर में लिपट गए।आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों  में दहशत फैल गई।स्थानीय लोगों के अनुसार तेज गर्मी और सूखी हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

वन विभाग और अग्निशमन विभाग की टीमें देर रात तक आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से बड़ी मात्रा में वन संपदा और जंगली जीवों को नुकसान पहुंचा है।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी भयावह थी कि आसमान में धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। प्रशासन ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि भीषण गर्मी और सूखे मौसम को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है।गौरतलब है कि सोलन और उसके आसपास के वन क्षेत्र हर साल गर्मियों में आग की घटनाओं से प्रभावित होते रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ता तापमान और जंगलों में सूखी घास आग को तेजी से फैलाने का कारण बन रही है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.