Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुरथल रोड पर दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई कार, पॉलिटेक्निक छात्र की मौत

Summer express, सोनीपत। मुरथल रोड पर तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक पॉलिटेक्निक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा और दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर फंसे युवकों को निकालने के लिए लोगों को कार के शीशे और दरवाजे तोड़ने पड़े।

मृतक की पहचान गांव तिहाड़ खुर्द निवासी 19 वर्षीय सुधांशु के रूप में हुई है। वह पॉलिटेक्निक में केमिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र था। पढ़ाई के साथ-साथ वह रात के समय ब्लिंकिट में पार्ट टाइम डिलीवरी जॉब भी करता था।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद सुधांशु अपने चाचा और दोस्तों के साथ मुरथल की तरफ घूमने और खाना खाने गया था। देर रात लौटते समय मुरथल रोड पर गीतांजलि गार्डन के सामने बजाज फोर व्हीलर शोरूम के पास उनकी कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से जा टकराई।

हादसा इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर के बाद कार में सवार युवक अंदर बुरी तरह फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के दरवाजे और शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुधांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.