Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दूसरी बार राष्ट्रपति बने पेनपा त्सेरिंग,तिब्बत-चीन वार्ता को बताया सबसे बड़ी प्राथमिकता

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:तिब्बत की निर्वासित सरकार के राष्ट्रपति के रूप में पेनपा त्सेरिंग ने बुधवार को लगातार दूसरी बार शपथ ग्रहण की। हाल ही में संपन्न चुनावों में उन्हें दोबारा राष्ट्रपति चुना गया। हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज स्थित चुगलाखंग बौद्ध मठ में आयोजित भव्य समारोह में तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग, धार्मिक प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में पेनपा त्सेरिंग ने कहा कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य तिब्बत और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालना होगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सहयोग बेहद जरूरी है और निर्वासित सरकार वैश्विक स्तर पर समर्थन जुटाने के प्रयास तेज करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तिब्बती लोगों के अधिकारों और पहचान की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने भारत में रह रहे तिब्बती समुदाय के कल्याण को भी सरकार की अहम जिम्मेदारी बताया। त्सेरिंग ने कहा कि भारत के 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में बड़ी संख्या में तिब्बती शरणार्थी रह रहे हैं। उनकी सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही विदेशों में बसे तिब्बती समुदाय से भी बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

पेनपा त्सेरिंग ने निर्वासित प्रशासन में ई-गवर्नेंस को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि नई तकनीकों का उपयोग कर प्रशासनिक सेवाओं को आधुनिक और पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि दुनियाभर में रह रहे तिब्बती नागरिकों तक सुविधाएं आसानी से पहुंच सकें।धर्मगुरु दलाईलामा के पुनर्जन्म के मुद्दे पर चीन की दखलंदाजी को लेकर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि दलाईलामा का पुनर्जन्म पूरी तरह धार्मिक और आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए चीन को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। त्सेरिंग ने कहा कि पुनर्जन्म की परंपरा तिब्बती बौद्ध संस्कृति की विशेष पहचान है और इस पर निर्णय लेने का अधिकार केवल तिब्बती समुदाय को ही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.