Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेरवा में बनेगा 5 करोड़ का नया स्कूल भवन, मुख्यमंत्री ने छात्रों से किया संवाद

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा का दौरा कर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। हाल ही में इस विद्यालय को सीबीएसई पाठ्यक्रम से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए नेरवा में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से नया स्कूल भवन बनाया जाएगा, जिसका निर्माण दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा राज्य के 150 से अधिक विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई प्रणाली लागू होने के बाद नेरवा स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके चलते विद्यालय को दो शिफ्टों में संचालित करने की अनुमति दी गई है।

संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, राजनीति, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में संघर्ष और मेहनत का महत्व बताते हुए असफलताओं से निराश न होने की सलाह दी।एक छात्र के विधायक बनने के लिए परीक्षा संबंधी सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता हर पांच वर्ष में चुनाव के माध्यम से नेताओं की परीक्षा लेती है और सही नेतृत्व का चयन करती है।विद्यार्थियों ने आईटी क्षेत्र में ऑन-जॉब ट्रेनिंग, विदेशी भाषाओं की पढ़ाई, ट्रैफिक जाम और स्कूलों की स्वच्छता जैसे मुद्दे भी उठाए। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार शिक्षकों की नियुक्ति और शैक्षणिक ढांचे को मजबूत कर रही है।मुख्यमंत्री ने विद्यालय का निरीक्षण भी किया तथा बच्चों के साथ दोपहर का भोजन किया। बताया गया कि पिछले वर्ष विद्यालय में 959 विद्यार्थी थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 1300 पहुंच गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.