Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कार पूलिंग अपनाने की पीएम मोदी की अपील, मंत्रियों से ईंधन बचाने को कहा

Summer express, नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मंत्रियों को कार पूलिंग अपनाने और ईंधन की बचत को लेकर अहम संदेश दिया। उन्होंने मंत्रियों से अपील करते हुए कहा कि यदि सभी एक ही स्थान से एक ही गंतव्य की ओर जा रहे हैं, तो अलग-अलग वाहनों के बजाय साझा यात्रा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने बैठक में पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और सादगीपूर्ण जीवनशैली पर जोर देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को स्वयं उदाहरण पेश करना चाहिए। उन्होंने मंत्रियों को अपने सुरक्षा काफिले और वाहनों की संख्या कम करने की भी सलाह दी। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में प्रधानमंत्री ने अपने सुरक्षा काफिले को भी सीमित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से जनता के बीच अधिक समय बिताने और सीधे संवाद बढ़ाने का भी आग्रह किया। उनका कहना था कि सरकार और आम लोगों के बीच मजबूत संवाद लोकतंत्र को और प्रभावी बनाता है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जनसंपर्क प्रयासों की सराहना की। सिक्किम दौरे के दौरान सिंधिया ने स्थानीय लोगों से नेपाली भाषा में संवाद किया था, जिसे प्रधानमंत्री ने जनता से जुड़ने का सकारात्मक उदाहरण बताया।

प्रधानमंत्री की अपील का असर उसी दिन देखने को मिला, जब कई राज्य मंत्री एक ही वाहन में सवार होकर कर्तव्य भवन-3 पहुंचे और वहां आयोजित प्रगति बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, इस बैठक में कम से कम छह मंत्रियों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भागीदारी की।

सरकार लंबे समय से नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक कर रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह संदेश सरकारी स्तर पर संसाधनों के बेहतर उपयोग और सादगीपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सदन में घुसकर हंगामा करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ, वायरल वीडियो को लेकर मेयर ने दी सफाई

Summer express/शिमला, संजू -: नगर निगम शिमला की मासिक बैठक के दौरान हुए हंगामे पर महापौर सुरेंद्र चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए निर्धारित मर्यादाओं का पालन करना भी जरूरी है। नगर निगम हाउस को उन्होंने “मिनी विधानसभा” बताते...

1 जून से शिपकी ला के रास्ते भारत-तिब्बत व्यापार फिर शुरू करने की तैयारी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान बंद हुआ भारत-तिब्बत (चीन) व्यापार एक बार फिर शुरू होने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले...

लाडवा में किराए के मकान में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, कुरुक्षेत्र। लाडवा की विकास नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आबूपुरा गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। वह एक दवा कंपनी में कार्यरत था और नौकरी के...

पंडोह बांध से छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी,ब्यास नदी किनारे रहने वाले लोग रहें सतर्क

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले में स्थित पंडोह बांध के जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों, ठेकेदारों और श्रमिकों के लिए सतर्कता एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने लोगों से नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से...

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहनाकर निकाला सुरक्षित

Summer express, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को कथित तौर पर हमला किया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.