Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी की हणौगी टनल में वाहन चालक आपस में भिड़े, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिला में हणौगी टनल के भीतर वाहन चालकों के बीच हुई कहासुनी और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि टनल के अंदर जाम की स्थिति के दौरान आगे निकलने की होड़ में कुछ वाहन चालक आपस में उलझ पड़े। देखते ही देखते बहस ने विवाद का रूप ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य लोग बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के चलते कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। 

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। औट थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज दोपहर बाद का यह वीडियो है। पास को लेकर कुछ वाहन चालक आपस में उलझ गए थे, जिसके बाद सभी ने आपस में ही मामला सुलझा लिया है। फिलहाल किसी ने भी पुलिस थाना में मारपीट की कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इन दिनों टूरिस्ट सीजन चला हुआ है। ऐसे में चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। जिस कारण जाम की स्थिती पैदा होने पर कुछ वाहन चालक लाइन जंप कर आगे निकलने  का प्रयास करते है। जिस कारण इस होड़ के चलते वाहन चालक आपस में उलझते हुए भी दिखाई देते हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से जाम या ट्रैफिक की स्थिति में संयम बनाए रखें और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सदन में घुसकर हंगामा करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ, वायरल वीडियो को लेकर मेयर ने दी सफाई

Summer express/शिमला, संजू -: नगर निगम शिमला की मासिक बैठक के दौरान हुए हंगामे पर महापौर सुरेंद्र चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए निर्धारित मर्यादाओं का पालन करना भी जरूरी है। नगर निगम हाउस को उन्होंने “मिनी विधानसभा” बताते...

1 जून से शिपकी ला के रास्ते भारत-तिब्बत व्यापार फिर शुरू करने की तैयारी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान बंद हुआ भारत-तिब्बत (चीन) व्यापार एक बार फिर शुरू होने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले...

लाडवा में किराए के मकान में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, कुरुक्षेत्र। लाडवा की विकास नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आबूपुरा गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। वह एक दवा कंपनी में कार्यरत था और नौकरी के...

पंडोह बांध से छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी,ब्यास नदी किनारे रहने वाले लोग रहें सतर्क

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले में स्थित पंडोह बांध के जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों, ठेकेदारों और श्रमिकों के लिए सतर्कता एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने लोगों से नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से...

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहनाकर निकाला सुरक्षित

Summer express, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को कथित तौर पर हमला किया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.