Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में तीन दिवसीय तिब्बती सांस्कृतिक महोत्सव शुरू,पेम्पा छेरिंग ने किया उद्घाटन

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में पहली बार आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय तिब्बती सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को तिब्बत की निर्वासित सरकार के राष्ट्रपति  पेम्पा छेरिंग ने किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत और तिब्बत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को विस्तार से रेखांकित किया।

पेम्पा छेरिंग ने कहा कि तिब्बती समुदाय पिछले 65 वर्षों से निर्वासन का जीवन जी रहा है।लंबे समय तक यह माना जाता रहा कि भारत के लोग तिब्बत और उसकी संस्कृति के बारे में अच्छी जानकारी रखते होंगे, लेकिन आम लोगों से बातचीत के दौरान यह महसूस हुआ कि नई पीढ़ी को तिब्बत के इतिहास और उसकी सांस्कृतिक विरासत के बारे में बहुत कम जानकारी है।इसी सोच के साथ धर्मशाला में इस सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत की गई है, ताकि भारतीय समाज को तिब्बत की परंपराओं, संस्कृति और इतिहास से अवगत कराया जा सके।उन्होंने कहा कि भारत और तिब्बत के संबंध सदियों पुराने हैं। भारत-तिब्बत सीमा अरुणाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक फैली हुई है।तिब्बती भाषा और उसकी लिपि की जड़ें भी भारत से जुड़ी हुई हैं। बौद्ध धर्म तथा नालंदा परंपरा आठवीं शताब्दी में भारत से तिब्बत पहुंची और वहां की संस्कृति का अहम हिस्सा बनी।बौद्ध शिक्षाओं का तिब्बती भाषा में अनुवाद कर उन्हें संरक्षित किया गया, जिससे यह विरासत आज भी जीवित है।पेम्पा छेरिंग ने कहा कि धर्मशाला में आयोजित यह महोत्सव भविष्य के लिए एक नई शुरुआत है। यदि पर्याप्त सहयोग और फंडिंग मिलती है तो आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों और शहरों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिब्बती समुदाय को यहां हर संभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.