Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कपूरथला फ्रूट मंडी में तड़के लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर खाक

Summer express, कपूरथला। पंजाब के कपूरथला में थाना सदर के पास स्थित फ्रूट मंडी में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से मंडी की सात अस्थाई दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि लाखों रुपये का फल और अन्य सामान नष्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे फ्रूट मंडी से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और करीब 10 कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

फायर ब्रिगेड टीम के सदस्य गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास की दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया था। टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सात दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं।

अग्निकांड में फल, क्रेट, फर्नीचर और अन्य व्यापारिक सामान राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के चलते हादसा हुआ हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। संबंधित विभागों द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे के समय मंडी में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नगर निगम मंडी, जिला परिषद और बीडीसी का कल घोषित होगा परिणाम

Summer express/मंडी धर्मवीर-:- लंबे इंतजार के बाद कल यानी 31 मई को नगर निगम मंडी, जिला परिषद और बीडीसी के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए मंडी जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस सारी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला भर में 15 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं जिन...

एमएसएमई कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य की कुंजी बना नेशनल पेंशन सिस्टम: पीएचडीसीसीआई

लुधियाना। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर द्वारा पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से नेशनल पेंशन सिस्टम:एमएसएमई कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के...

वेतन नहीं मिला तो 2 जून से थम जाएंगी HRTC बसें,चालक-परिचालक यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है।यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों को पहली तारीख तक वेतन जारी नहीं किया गया, तो 2 जून से पूरे प्रदेश...

बेंगलुरु के स्कूल में लगी भीषण आग: बड़ा हादसा टला, जांच शुरू

Summer express, बेंगलुरु। बेंगलुरु के नागादेवनहल्ली इलाके में स्थित चित्रकूटा कौशल्या स्कूल में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते स्कूल परिसर में कोई छात्र या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं...

पुरानी रंजिश में ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Summer express, पटियाला। जिले के हीरा बाग क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक की कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.