Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NEET-UG री-एग्जाम के लिए केंद्र का बड़ा सुरक्षा प्लान, पहली बार सेना की मदद लेने की तैयारी

Summer express, नई दिल्ली। NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के बाद अब केंद्र सरकार 21 जून को प्रस्तावित री-एग्जाम को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। सरकार पहली बार परीक्षा संचालन में भारतीय सशस्त्र बलों की सहायता लेने पर विचार कर रही है, ताकि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके।

सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा मंत्रालय, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर उनकी छपाई, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों वाली इस राष्ट्रीय परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न कराने के लिए कई मंत्रालयों के साथ समन्वय किया जा रहा है। योजना के तहत सेना को मुख्य रूप से लॉजिस्टिक्स और सुरक्षित परिवहन की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, खराब मौसम या आपात स्थिति में भारतीय वायुसेना के विमानों की मदद से प्रश्नपत्रों की त्वरित डिलीवरी सुनिश्चित करने की तैयारी है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सशस्त्र बलों की भूमिका केवल प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन और आपातकालीन सहायता तक सीमित रहेगी। परीक्षा केंद्रों की निगरानी या परीक्षा संचालन में सेना सीधे शामिल नहीं होगी।

इसके अलावा गृह मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, डाक विभाग, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और राज्य सरकारें भी इस री-एग्जाम को सफलतापूर्वक आयोजित कराने में सहयोग करेंगी।

उधर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक इस मामले में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। केंद्र सरकार का मानना है कि इस कड़े सुरक्षा प्लान से परीक्षा प्रणाली में छात्रों और अभिभावकों का भरोसा दोबारा कायम किया जा सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.