Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

32 वर्षीय महिला रहस्यमयी हालात में लापता,सुंदरनगर जलाशय में खोज अभियान तेज

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मंडी जिले के बल्ह थाना क्षेत्र के मंदिर टांडा गांव से 32 वर्षीय महिला तारा देवी के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला बीती 26 मई की रात से अपने घर से गायब बताई जा रही है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर उन्होंने बल्ह पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार के सदस्यों ने आशंका जताई है कि महिला संभवतः बीबीएमबी की बीएसएल नहर की ओर गई हो सकती है।हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।घटना के बाद परिवार में गहरा दुख और चिंता का माहौल है। तारा देवी अपने पीछे सात वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी छोड़ गई हैं। मां के अचानक लापता होने से दोनों बच्चे बेहद परेशान हैं और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना के बाद चिंता और उदासी का माहौल बना हुआ है।मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरवार को सुंदरनगर स्थित बीएसएल जलाशय क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एनडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने जलाशय और उसके आसपास के क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया। घंटों तक चले अभियान के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया।एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला की तलाश के लिए एनडीआरएफ की सहायता ली गई है और खोज अभियान लगातार जारी है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि महिला के बारे में कोई सुराग मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वेतन नहीं मिला तो 2 जून से थम जाएंगी HRTC बसें,चालक-परिचालक यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है।यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों को पहली तारीख तक वेतन जारी नहीं किया गया, तो 2 जून से पूरे प्रदेश...

बेंगलुरु के स्कूल में लगी भीषण आग: बड़ा हादसा टला, जांच शुरू

Summer express, बेंगलुरु। बेंगलुरु के नागादेवनहल्ली इलाके में स्थित चित्रकूटा कौशल्या स्कूल में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते स्कूल परिसर में कोई छात्र या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं...

पुरानी रंजिश में ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Summer express, पटियाला। जिले के हीरा बाग क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक की कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो...

हमीरपुर पुल हादसे में बड़ा एक्शन: कार्यदायी संस्था के मालिक और ठेकेदार पर केस, सहायक अभियंता निलंबित

Summer express, हमीरपुर। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यदायी संस्था के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, लापरवाही के आरोप में एक सहायक अभियंता को भी निलंबित कर दिया गया है। हादसे के...

बारिश के बाद नहर किनारे दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, दुर्लभ दृश्य देखने उमड़े ग्रामीण

Summer express, गुरदासपुर। बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक और सुहावने माहौल के बीच गुरदासपुर के एक गांव के पास ऐसा दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गांव के समीप नहर किनारे खुले क्षेत्र में नाग और नागिन का जोड़ा एक साथ दिखाई दिया। दोनों सांपों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.