Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में आज से बदल सकता है मौसम, आंधी-तूफान और बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

Summer express,चंडीगढ़। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से जूझ रहे पंजाब के लोगों को जल्द राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार से मौसम करवट ले सकता है और कई इलाकों में तेज आंधी, तूफान और बारिश की संभावना है। प्री-मानसून गतिविधियों के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने 29 मई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 30 मई को पंजाब के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का असर अगले दो दिनों तक देखने को मिल सकता है।

गुरुवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को तपती गर्मी से आंशिक राहत मिली। हालांकि कई क्षेत्रों में बादल बिना बारिश के ही आगे बढ़ गए। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

इसके बावजूद पंजाब के कई जिलों में गर्मी का असर बरकरार है। फरीदकोट प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर, हरियाणा में भी मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि नूंह जिले में खराब मौसम हादसों का कारण भी बना।

नूंह के टपकान गांव में तेज तूफान के दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीवार गिर गई, जिसके नीचे पांच छात्र दब गए। हादसे में मोहम्मद अयान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चंदेनी गांव में भी घर की दीवार गिरने से नौ वर्षीय अनशेद की जान चली गई। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वेतन नहीं मिला तो 2 जून से थम जाएंगी HRTC बसें,चालक-परिचालक यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है।यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों को पहली तारीख तक वेतन जारी नहीं किया गया, तो 2 जून से पूरे प्रदेश...

बेंगलुरु के स्कूल में लगी भीषण आग: बड़ा हादसा टला, जांच शुरू

Summer express, बेंगलुरु। बेंगलुरु के नागादेवनहल्ली इलाके में स्थित चित्रकूटा कौशल्या स्कूल में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते स्कूल परिसर में कोई छात्र या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं...

पुरानी रंजिश में ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Summer express, पटियाला। जिले के हीरा बाग क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक की कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो...

हमीरपुर पुल हादसे में बड़ा एक्शन: कार्यदायी संस्था के मालिक और ठेकेदार पर केस, सहायक अभियंता निलंबित

Summer express, हमीरपुर। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यदायी संस्था के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, लापरवाही के आरोप में एक सहायक अभियंता को भी निलंबित कर दिया गया है। हादसे के...

बारिश के बाद नहर किनारे दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, दुर्लभ दृश्य देखने उमड़े ग्रामीण

Summer express, गुरदासपुर। बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक और सुहावने माहौल के बीच गुरदासपुर के एक गांव के पास ऐसा दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गांव के समीप नहर किनारे खुले क्षेत्र में नाग और नागिन का जोड़ा एक साथ दिखाई दिया। दोनों सांपों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.