हरियाणा में 1.1 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, ‘लखपति दीदी’ अभियान को मिलेगा बढ़ावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। पेप्सिको इंडिया ने अपनी ‘रेवोल्यूशनारी’ पहल के तहत हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और इंडस एक्शन के साथ साझेदारी की है। इस पहल का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में राज्य की 1.1 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ के रूप में स्थापित करना है।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। महिलाओं को रियायती दरों पर ऋण, प्रशिक्षण, बाजार तक पहुंच और आजीविका से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपनी आय बढ़ाकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

पहल के तहत महिलाओं को पशुपालन, डेयरी व्यवसाय, खाद्य प्रसंस्करण, पापड़-अचार निर्माण और छोटे घरेलू उद्योगों से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

गुरुग्राम की नारीशक्ति स्वयं सहायता समूह की सदस्य मंजीत ने बताया कि इस योजना से उन्हें अपने छोटे व्यवसाय को विस्तार देने में काफी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण और आसान ऋण सुविधा मिलने से अब वे आत्मनिर्भर बन गई हैं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग कर रही हैं।

वहीं शंकर महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य सरोज ने कहा कि योजना से उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब वे अपने बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्च बेहतर तरीके से संभाल पा रही हैं।

पेप्सिको इंडिया और दक्षिण एशिया की मुख्य कॉर्पोरेट मामलों की अधिकारी एवं सस्टेनेबिलिटी हेड यशिका सिंह ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण समाज और परिवार दोनों के विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणाम आधारित बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।

एचएसआरएलएम के सीईओ सूरज भान ने बताया कि डिजिटल योजना पात्रता मिलान प्रणाली के जरिए महिलाओं को सरकारी योजनाओं और ऋण सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। इससे महिलाओं को रोजगार और आय बढ़ाने के नए अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत डिजिटल ट्रैकिंग पोर्टल, शिकायत निवारण प्रणाली और तकनीक आधारित सहायता तंत्र भी विकसित किए जाएंगे, ताकि महिलाओं को लंबे समय तक आर्थिक मजबूती और निरंतर सहयोग मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरदार पटेल जयंती पर पलवल में निकाली रन फॉर यूनिटी, हजारों लोगों ने लिया भाग

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। भारत के लौह पुरुष और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पलवल में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून मंत्री...

गुरुग्राम में तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर: सड़क पर पलटी

अनुज पंचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज क्षेत्र में गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रैपिड मेट्रो के नीचे करीब 1:30 बजे तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यावसायिक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप...

सरदार पटेल जयंती पर अंबाला में निकाली रन फॉर यूनिटी, स्कूली बच्चों ने लिया भाग

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को अंबाला छावनी में जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंबाला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। उपायुक्त सचिन गुप्ता...

बारिश के बाद अंबाला में छाई मौसम की पहली घनी धुंध, 10 मीटर तक दृश्यता हुई कम

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में हुई बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अक्टूबर के आखिरी दिन शनिवार सुबह अंबाला में मौसम की पहली घनी धुंध देखने को मिली। धुंध इतनी अधिक थी कि करीब 10 मीटर की दूरी पर भी साफ दिखाई देना मुश्किल हो गया। सड़कों से लेकर...

हिसार रोडवेज डिपो में कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन ठप

Summer express, हिसार। हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बस सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। लंबित वित्तीय भत्तों का भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार रात से ही बसों का संचालन बंद कर दिया। शनिवार 31 अक्टूबर को पूरे डिपो में हड़ताल के कारण कुल 259 बसें सड़कों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.