Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महम में बिजली पोल पर केबल तारों में लगी आग, आठ मीटर जले; पूरी रात बाधित रही सप्लाई

Summer express, महम। वार्ड नंबर-7 में बिजली के पोल पर लटके इंटरनेट और केबल तारों के जाल ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। देर रात अचानक तारों में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास लगे बिजली मीटरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में करीब आठ बिजली मीटर प्रभावित हुए, जबकि इलाके की बिजली आपूर्ति घंटों तक बाधित रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली पोल पर बिजली लाइनों के साथ निजी इंटरनेट और केबल ऑपरेटरों के कई तार अव्यवस्थित तरीके से लटके हुए थे। भीषण गर्मी के बीच तारों में स्पार्किंग हुई और आग तेजी से फैल गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय निवासियों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग की वजह से कई बिजली मीटर पूरी तरह जल गए, जबकि कुछ मीटरों के बॉक्स और वायरिंग को नुकसान पहुंचा।

घटना के बाद पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी के बीच पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार बिजली विभाग को पोलों पर लटक रहे अतिरिक्त केबल हटाने की शिकायत दी थी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि निजी केबल और इंटरनेट कंपनियों के अवैध तार लगातार खतरे का कारण बन रहे हैं।

घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग से सभी पोलों से अतिरिक्त केबल हटाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

बिजली विभाग के एसडीओ संजीव मुदगिल ने बताया कि कर्मचारियों को गैर जरूरी केबल हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित मीटरों को जल्द बदला जाएगा और बिजली व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य किया जाएगा। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से बिजली पोलों पर केबल डालता है तो उसकी तुरंत शिकायत करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.