Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में पटवार सर्किलों के पुनर्गठन की तैयारी, आबादी और कार्यभार के आधार पर तय होंगे नए क्षेत्र

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश की राजस्व व्यवस्था को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से पटवार सर्किलों के पुनर्गठन का फैसला किया है। इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब पटवार सर्किलों का निर्धारण केवल भूमि क्षेत्र के आधार पर नहीं किया जाएगा, बल्कि संबंधित क्षेत्र की जनसंख्या, राजस्व कार्यभार और नागरिक सेवाओं की मांग को भी प्रमुख आधार बनाया जाएगा।

सरकार का मानना है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण, भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, डिजिटल फसल सर्वेक्षण और दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों में लगातार वृद्धि के कारण पटवारियों पर काम का दबाव काफी बढ़ गया है। इसी को देखते हुए अब कार्यभार आधारित मॉडल लागू किया जा रहा है, ताकि राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी, तेज और जनहितकारी बनाया जा सके। नई नीति के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में एक पटवार सर्किल में करीब 2000 एकड़ कृषि योग्य भूमि शामिल होगी, हालांकि स्थानीय आवश्यकताओं और परिस्थितियों के आधार पर यह सीमा 1500 से 2500 एकड़ तक निर्धारित की जा सकेगी।

पुनर्गठन प्रक्रिया में संबंधित राजस्व एस्टेट की आबादी को भी महत्वपूर्ण आधार बनाया जाएगा। अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों, जहां जनता से जुड़े राजस्व कार्यों की संख्या अधिक है, वहां अपेक्षाकृत छोटे पटवार सर्किल बनाए जाएंगे ताकि लोगों को सेवाएं समय पर मिल सकें। वहीं कम आबादी वाले क्षेत्रों में एक पटवारी के अधीन अधिक भूमि रखी जा सकेगी। यह पूरी प्रक्रिया हरियाणा आबादी देह अधिनियम-2025 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए लागू की जाएगी।

सरकार को उम्मीद है कि इस बदलाव से पटवारियों के कार्यभार का वैज्ञानिक और वास्तविक आकलन संभव होगा। साथ ही भूमि रिकॉर्ड, म्यूटेशन, फसल सर्वेक्षण और अन्य राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। नए ढांचे के लागू होने से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली अधिक सुव्यवस्थित एवं जवाबदेह बन सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सदन में घुसकर हंगामा करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ, वायरल वीडियो को लेकर मेयर ने दी सफाई

Summer express/शिमला, संजू -: नगर निगम शिमला की मासिक बैठक के दौरान हुए हंगामे पर महापौर सुरेंद्र चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए निर्धारित मर्यादाओं का पालन करना भी जरूरी है। नगर निगम हाउस को उन्होंने “मिनी विधानसभा” बताते...

1 जून से शिपकी ला के रास्ते भारत-तिब्बत व्यापार फिर शुरू करने की तैयारी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान बंद हुआ भारत-तिब्बत (चीन) व्यापार एक बार फिर शुरू होने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले...

लाडवा में किराए के मकान में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, कुरुक्षेत्र। लाडवा की विकास नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आबूपुरा गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। वह एक दवा कंपनी में कार्यरत था और नौकरी के...

पंडोह बांध से छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी,ब्यास नदी किनारे रहने वाले लोग रहें सतर्क

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले में स्थित पंडोह बांध के जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों, ठेकेदारों और श्रमिकों के लिए सतर्कता एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने लोगों से नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से...

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहनाकर निकाला सुरक्षित

Summer express, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को कथित तौर पर हमला किया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.