Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

20 साल के संघर्ष को मिला न्याय, गेस्ट शिक्षकों की आवाज बनी सरकार : गौरव गौतम

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा हरियाणा के गेस्ट शिक्षकों को नियमित करने के संबंध में दिए गए अहम फैसले के बाद प्रदेशभर के अतिथि अध्यापकों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में गेस्ट शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पलवल में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह निर्णय हजारों गेस्ट शिक्षकों के लगभग दो दशक लंबे संघर्ष का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों ने वर्षों तक अपने अधिकारों की मांग शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से उठाई और अब उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करती रहेगी।

गौरव गौतम ने कहा कि यदि किसी भी शिक्षक को अपनी बात सरकार या मुख्यमंत्री तक पहुंचानी हो, तो वह उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेंगे। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

गौरतलब है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब 12,700 गेस्ट शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीति के तहत दो महीने के भीतर उनकी सेवाओं को नियमित करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।

अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि पिछले करीब 20 वर्षों से निरंतर सेवाएं दे रहे शिक्षकों को अस्थायी कर्मचारी बनाकर नहीं रखा जा सकता। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इन शिक्षकों को जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किए जाने वाले “स्पेयर पार्ट” की तरह नहीं देखा जा सकता। साथ ही नियमितीकरण के बाद उन्हें स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन, भत्ते और अन्य सभी सुविधाएं देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

हाईकोर्ट ने यह भी माना कि इन शिक्षकों की नियुक्तियां निर्धारित प्रक्रिया, विज्ञापन, चयन समिति और मेरिट के आधार पर हुई थीं, इसलिए इन्हें बैकडोर एंट्री नहीं कहा जा सकता। अदालत के इस फैसले को प्रदेश के हजारों गेस्ट शिक्षकों के लिए ऐतिहासिक और राहत भरा निर्णय माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.