Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा पंचायत चुनाव में जीत के झूठे दावे कर रही, कांग्रेस को मिल रहा व्यापक समर्थन- सीएम मीडिया एडवाइजर 

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर चुनावी नतीजों को लेकर भ्रामक माहौल बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मीडिया के जरिए अपनी जीत का प्रचार कर रही है, जबकि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

नरेश चौहान ने दावा किया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस को मिले फीडबैक के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार पंचायत चुनावों में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत समितियों और जिला परिषद चुनावों में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जनता का अच्छा समर्थन प्राप्त होने की संभावना है। उनके अनुसार मतदाताओं का रुझान विकास और जनहित के मुद्दों के आधार पर कांग्रेस की ओर दिखाई दे रहा है।पर्यटन क्षेत्र को लेकर चौहान ने कहा कि वर्ष 2023 और उसके बाद आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण हिमाचल के पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। हालांकि अब स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है और प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।उन्होंने बताया कि शिमला, मनाली, धर्मशाला, पालमपुर, डलहौजी और कसौली जैसे पर्यटन केंद्रों में फिर से रौनक लौट रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पर्यटन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांगड़ा को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम चल रहा है।अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हेलीपोर्ट निर्माण और एशियाई विकास बैंक के सहयोग से संचालित पर्यटन विकास योजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने में सहायक साबित होंगी।

पर्यटन और तिब्बत व्यापार को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया

नरेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा होम-स्टे नीति में किए गए संशोधन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे युवाओं और स्थानीय परिवारों के लिए नए रोजगार अवसर पैदा होंगे।सीमावर्ती व्यापार के विषय में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से तिब्बत के साथ पारंपरिक व्यापार को पुनर्जीवित करने की दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है। इससे सीमावर्ती इलाकों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।एसआईआर और यूसीसी जैसे मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि देश की एकता और सामाजिक सौहार्द सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी नीति को लागू करते समय सभी वर्गों और समुदायों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए तथा समाज को बांटने वाली राजनीति से बचना आवश्यक है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.