Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम मंडी में भाजपा का दबदबा कायम, जयराम ठाकुर ने कहा- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: नगर निगम मंडी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उल्लेखनीय सफलता के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे जनता के विश्वास और भाजपा की विकास नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि मंडी की जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन दोहराया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों और पंचायत चुनावों की प्रकृति अलग होती है। उन्होंने बताया कि नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न पर लड़े जाते हैं, जबकि पंचायत चुनावों में उम्मीदवार स्वतंत्र रूप से मैदान में उतरते हैं। ऐसे में दोनों चुनावों के परिणामों की तुलना करना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि नगर निगम मंडी में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 में से 12 वार्डों में जीत दर्ज की है।वहीं एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। उन्होंने इसे संगठन की मजबूती और जनता के भरोसे का प्रमाण बताया। साथ ही उन्होंने धर्मशाला में भी भाजपा को मिले समर्थन पर खुशी जताई।जयराम ठाकुर ने मंडी और धर्मशाला के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भी अच्छा जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला परिषद और बीडीसी चुनावों के परिणाम भी भाजपा के पक्ष में सकारात्मक रहेंगे।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम यह संकेत देते हैं कि जनता भाजपा की नीतियों और कार्यशैली को पसंद कर रही है। उनके अनुसार मंडी और भाजपा का रिश्ता लंबे समय से मजबूत रहा है और हालिया जनादेश ने इस विश्वास को और मजबूत किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसबीआई लाइफ में 24 पदों पर भर्ती, रोहड़ू में 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

Summer express/शिमला-:  जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी शिमला...

जो विकास शिमला में आज हो रहा है, वो मंडी सदर में पहले ही हो चुका है-:आश्रय शर्मा

Summer express/मंडी, धर्मवीर- :पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत स्योग में आयोजित आठ दिवसीय माता त्रिपुरी भैरवा मेले का सोमवार शाम विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में मंडी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं युवा नेता आश्रय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने माता त्रिपुरी भैरवा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके...

कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर, हिमाचल में भी निष्पक्ष जांच की मांग: -भाजपा

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में सत्ता और सरकारी संसाधनों से जुड़े मामलों को लेकर सामने आ रहे आरोप गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने नेताओं और सरकारों से जुड़े...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

Summer express/शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के...

ISRO की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, अक्टूबर-दिसंबर में 3 शक्तिशाली चक्रवातों का खतरा

summer express,नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की एक नई स्टडी में इस साल के अंत में उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवाती गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। अध्ययन के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच इस क्षेत्र में कम से कम तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान विकसित हो सकते हैं। इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.