Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरोली में 12 करोड़ से बने जल शक्ति विश्राम गृह का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री बोले—क्षेत्र तेजी से विकास की राह पर

ऊना , राकेश-: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बने जल शक्ति विभाग के आधुनिक विश्राम गृह का विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उद्घाटन किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

चार मंजिला इस विश्राम गृह को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है, जिसमें कई कमरे और वीवीआईपी सुविधाओं से युक्त विशेष सुइट भी बनाए गए हैं। साथ ही, एक विशेष कक्ष में जल शक्ति विभाग द्वारा किए गए विकास कार्यों को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री ने विभाग को निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। एक समय था जब इस क्षेत्र को पिछड़ा माना जाता था और पानी की भारी किल्लत रहती थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।उन्होंने बताया कि सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति देकर उन्हें जमीन पर उतारा जा रहा है, जिससे घर-घर और खेतों तक पानी पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। हरोली विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा कई ट्यूबवेल स्थापित किए गए हैं, ताकि पानी की समस्या न रहे।इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से पानी उठाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मिल चुकी है, जिससे भविष्य में जल आपूर्ति को और मजबूत किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.