Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा में बहा स्प्रेई पुल बनकर तैयार, लोक निर्माण विभाग मंत्री ने किया निरीक्षण

मंडी,धर्मवीर -:मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र में 2023 की भीषण आपदा में बह गए स्प्रेई पुल का पुनर्निर्माण अब पूरा हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। ब्यास नदी पर बना यह पुल तीन पंचायतों के सैकड़ों लोगों के लिए जीवनरेखा के समान था, जिसके बह जाने के बाद उन्हें लंबे समय तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अब लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए नए पुल के शुरू होने से क्षेत्र में एक बार फिर आवाजाही सुगम हो गई है।

हाल ही में दो दिवसीय मंडी दौरे पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस पुल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और धन्यवाद समारोह का आयोजन कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान 7 वर्षीय सानवी ने मंत्री को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया, जिसे देखकर मंत्री भी भावुक और प्रसन्न नजर आए।

जुलाई 2023 की आपदा में बह गया था ब्यास नदी पर बना पुराना स्प्रेई पुल

गौरतलब है कि 9 जुलाई 2023 को आई प्राकृतिक आपदा में पुराना पैदल पुल पूरी तरह बह गया था। इसके चलते लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए 6-7 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। कई बार ग्रामीणों को जोखिम उठाते हुए ब्यास नदी को रस्सियों और अस्थायी नावों के सहारे पार करना पड़ता था। इस दौरान कुछ हादसे भी सामने आए, जिनमें दो महिलाओं और एक बच्ची को डूबने से बचाया गया।स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए विभाग ने तेजी से कार्य करते हुए नवंबर 2024 के अंत में पुल का निर्माण कार्य शुरू किया। लगभग 42 लाख रुपये की लागत से यह पुल तैयार किया गया है। जनवरी 2025 में मंडी के तत्कालीन डीसी अपूर्व देवगन ने भी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था।

हालांकि इस पुल का औपचारिक उद्घाटन अभी बाकी है, लेकिन लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए इसे पहले ही आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है और उनका दैनिक जीवन अब पहले की तरह सामान्य हो गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पुल उनके लिए केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि जीवन को आसान बनाने वाला महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने सरकार और विभाग का आभार जताते हुए कहा कि यह पुल उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.