Facebook-f Youtube X-twitter

जयराम ठाकुर के बयान पर सियासी घमासान, विनोद जिंटा बोले—”देवभूमि का अपमान, हो कानूनी कार्रवाई”

शिमला ,संजू -:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में उस वक्त तीखी बयानबाजी शुरू हो गई जब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश की तुलना पाकिस्तान से करने वाला बयान सामने आया। इस टिप्पणी पर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे न सिर्फ गैरजिम्मेदाराना बल्कि राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला करार दिया है। कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने इस बयान को “मानसिक दिवालियापन” बताते हुए जयराम ठाकुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विनोद जिंटा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है और इसकी तुलना पाकिस्तान जैसे देश से करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रदेश में किसी प्रकार की आतंकी गतिविधियां हो रही हैं, जो ऐसी तुलना की जाए। जिंटा ने कहा कि जयराम ठाकुर जैसे अनुभवी नेता से इस तरह की बयानबाजी की उम्मीद नहीं की जा सकती, खासकर तब जब वे मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं।उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के बयान केवल मीडिया में बने रहने के लिए दिए जा रहे हैं, जो प्रदेश की गरिमा के साथ खिलवाड़ है। जिंटा ने यह भी आरोप लगाया कि ऐसे बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल की छवि को धूमिल करते हैं, जिससे पर्यटन और निवेश पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान वित्तीय संकट के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। जिंटा के अनुसार, केंद्र द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (RDG) में कटौती की गई है और मनरेगा सहित कई योजनाओं के बजट में कमी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में जब भी प्रदेश के हितों की बात उठी, भाजपा नेताओं ने सहयोग करने के बजाय वॉकआउट किया।इसके अलावा जिंटा ने भाजपा को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा कि पार्टी का ध्यान जनता की समस्याओं से ज्यादा सत्ता हासिल करने पर केंद्रित है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार एकजुट होकर काम कर रही है और आगामी पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.