Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम सोलन चुनाव परिणाम: भाजपा को स्पष्ट बढ़त, 17 में से 10 वार्डों पर कब्जा

सोलन, भूपेन्द्र -: नगर निगम सोलन के 17 वार्डों के लिए संपन्न हुए चुनावों के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 10 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बढ़त हासिल की है। वहीं कांग्रेस को 6 वार्डों में सफलता मिली, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।

सभी 17 वार्डों के परिणाम घोषित

वार्ड नं 1 भाजपा की नीलम सोपाल
वार्ड नं 2 भाजपा की सुषमा शर्मा
वार्ड नं 3 निर्दलीय गौरव राजपूत
वार्ड नं 4 भाजपा के रोहित भारद्वाज
वार्ड नं 5 भाजपा की डा. प्रियंका पांजा
वार्ड नं 6 भाजपा की रेखा साहनी
वार्ड नं 7 कांग्रेस की पूजा कुमारी
वार्ड नं 8 भाजपा के सुरेंद्र कुमार
वार्ड नं 9 कांग्रेस की मीनाक्षी शर्मा
वार्ड नं 10 कांग्रेस के अंकुश सूद
वार्ड नं 11 भाजपा की सरिता ठाकुर
वार्ड नं 12 भाजपा की प्रियंका अग्रवाल
वार्ड नं 13 कांग्रेस के नरेन्द्र कुमार
वार्ड नं 14 कांग्रेस की सुलक्षणा कौड़ा
वार्ड नं 15 भाजपा के अभिषेक ठाकुर
वार्ड नं 16 भाजपा की सीमा कुमारी
वार्ड नं 17 कांग्रेस की अरूणा ठाकुर

कुल वार्ड 17
भाजपा 10
कांग्रेस 6
निर्दलीय 1

बता दे कि वार्ड नंबर-01 देहूंघाट सपरून में भाजपा की नीलम ने कांग्रेस की अर्चना ठाकुर को 164 मतों से हराया। रेलवे स्टेशन वार्ड (वार्ड-02) में भाजपा की सुषमा शर्मा ने स्वतंत्र उम्मीदवार रमेश चंद को 13 मतों के मामूली अंतर से पराजित किया। कथेड़ वार्ड (वार्ड-03) में स्वतंत्र उम्मीदवार गौरव ने कांग्रेस के सरदार सिंह ठाकुर को 163 मतों से हराकर जीत दर्ज की।चम्बाघाट सलोगड़ा (वार्ड-04) में भाजपा के रोहित भारद्वाज ने कांग्रेस की संगीता ठाकुर को 213 मतों से पराजित किया। लोअर बाजार वार्ड (वार्ड-05) में भाजपा की प्रियंका ने कांग्रेस की गीतांजलि शर्मा को 200 मतों से हराया। जवाहर पार्क (वार्ड-06) में भाजपा की रेखा साहनी ने कांग्रेस की सत्या वर्मा को 212 मतों के अंतर से शिकस्त दी।ठोडो ग्राउंड वार्ड (वार्ड-07) में कांग्रेस की पूजा ने भाजपा के अशोक ठाकुर को 168 मतों से हराया। शिल्ली रोड (वार्ड-08) में भाजपा के सुरेन्द्र कुमार ने कांग्रेस की पूनम को केवल 16 मतों के अंतर से पराजित कर सबसे करीबी मुकाबलों में से एक दर्ज किया। मधुबन कॉलोनी (वार्ड-09) में कांग्रेस की मीनाक्षी शर्मा ने भाजपा की सलिता शर्मा को 223 मतों से हराया।चौंरीघाटी वार्ड (वार्ड-10) में कांग्रेस के अंकुश सूद ने भाजपा के वीरेन्द्र सूद को 80 मतों से पराजित किया। डिग्री कॉलेज वार्ड (वार्ड-11) में भाजपा की सरिता ने कांग्रेस की हेमा शर्मा को 130 मतों से मात दी। सनी साइड वार्ड (वार्ड-12) में भाजपा की प्रियंका अग्रवाल ने स्वतंत्र उम्मीदवार ऊषा शर्मा को 70 मतों से हराया।

कलीन वार्ड (वार्ड-13) में कांग्रेस के नरेन्द्र कुमार ने भाजपा की मीरा आनंद को 37 मतों के अंतर से पराजित किया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (वार्ड-14) में कांग्रेस की सुलक्षणा ने भाजपा की मीना को 510 मतों के बड़े अंतर से हराया। तहसील पटरार वार्ड (वार्ड-15) में भाजपा के अभिषेक ने कांग्रेस के विनय भगनाल को 88 मतों से पराजित किया।रबौण आंजी वार्ड (वार्ड-16) में भाजपा की सीमा ने कांग्रेस की अनीता कुमारी को 524 मतों के भारी अंतर से हराया, जो चुनाव का सबसे बड़ा जीत अंतर रहा। वहीं बसाल पट्टी कथेड़ वार्ड (वार्ड-17) में कांग्रेस की अरुणा ने भाजपा की तरुणा शर्मा को 343 मतों से पराजित किया।

नगर निगम चुनावों के परिणामों से स्पष्ट है कि सोलन की स्थानीय राजनीति में भाजपा को बढ़त मिली है, हालांकि कांग्रेस ने भी कई महत्वपूर्ण वार्डों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। अब सभी की निगाहें नगर निगम में आगामी नेतृत्व और विकास कार्यों की दिशा पर टिकी हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.