Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला नगर निगम चुनाव परिणाम: भाजपा को बढ़त, कांग्रेस और निर्दलीयों ने भी दर्ज की  जीत

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्डों के लिए हुए चुनावों की मतगणना रविवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सुबह से ही मतों की गिनती शुरू हुई, जिसके बाद सभी वार्डों के परिणाम घोषित किए गए। उपमंडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहित रत्न ने विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपे और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बताया।घोषित परिणामों के अनुसार भाजपा ने अधिकांश वार्डों में जीत हासिल करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि कांग्रेस ने भी कई महत्वपूर्ण वार्डों में सफलता प्राप्त की। कुछ स्थानों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

वार्ड नंबर-1 फेरसेटगंज से भाजपा की रेखा देवी ने 263 मत प्राप्त कर कांग्रेस की हिमांशी को 47 मतों से पराजित किया। वार्ड नंबर-2 भागसूनाग में भाजपा के शमशेर सिंह ने 676 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। यहां निर्दलीय उम्मीदवार ओंकार चंद दूसरे स्थान पर रहे।

वार्ड नंबर-3 मैकलोडगंज में कांग्रेस की आशा देवी ने 368 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वार्ड नंबर-4 कश्मीर हाउस में कांग्रेस प्रत्याशी नीनू शर्मा ने 607 मतों के साथ भाजपा की नेहा सांगल और निर्दलीय वीना वर्मा को पीछे छोड़ा। इसी तरह वार्ड नंबर-5 खजांची मोहल्ला में कांग्रेस की शैलजा ने 627 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की।

वार्ड नंबर-6 कोतवाली बाजार में भाजपा की करिश्मा ने 866 मत हासिल कर प्रभावशाली जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-7 सचिवालय से भाजपा की आशु 356 मतों के साथ विजयी रहीं, जबकि कांग्रेस की शिवानी भारद्वाज को 325 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर-8 खेल परिसर में भाजपा प्रत्याशी प्रेरणा ने 551 मत लेकर जीत हासिल की।

सबसे रोचक मुकाबलों में से एक वार्ड नंबर-9 सकोह में देखने को मिला, जहां निर्दलीय उम्मीदवार नरेश कुमार ने 631 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अन्य निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा कुमारी, भाजपा के राज कुमार और कांग्रेस के सुमित धनोटिया को पीछे छोड़ा।वार्ड नंबर-10 श्यामनगर से कांग्रेस के सुदेश कुमार ने 673 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि भाजपा के अमित भारद्वाज दूसरे स्थान पर रहे। वार्ड नंबर-11 रामनगर में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग ने 652 मत प्राप्त कर भाजपा के अनीश कुमार को करीबी मुकाबले में पराजित किया।

वार्ड नंबर-12 बड़ोल से भाजपा की मीना कुमारी ने 992 मत हासिल कर सबसे बड़ी जीतों में से एक दर्ज की। वार्ड नंबर-13 दाड़ी में भाजपा के हर्ष ओबेराय ने 636 मत प्राप्त कर कांग्रेस के संदीप को हराया।वार्ड नंबर-14 कंड में कांग्रेस के अनोज ने 1050 मत प्राप्त कर पूरे चुनाव की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के शेखर आनंद सहित अन्य प्रत्याशियों को बड़े अंतर से पराजित किया। वार्ड नंबर-15 खनियारा में भाजपा के परवीन कुमार ने 985 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।वार्ड नंबर-16 सिद्धपुर में भाजपा के अनुपम कटोच ने 546 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि वार्ड नंबर-17 सिद्धबाड़ी से भाजपा के विशाल जम्वाल 878 मतों के साथ विजयी रहे।चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि धर्मशाला नगर निगम में भाजपा ने सबसे अधिक वार्ड जीतकर बढ़त बनाई है, जबकि कांग्रेस ने भी कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी पकड़ बनाए रखी। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.