Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निकाय और पंचायतीराज चुनाव नतीजों पर सीएम सुक्खू का भाजपा पर पलटवार

नगर निगम चुनाव में स्थानीय विधायक को देख कर लोग देते है वोट

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों के नतीजों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के दावों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनावों के आधार पर पूरे प्रदेश का माहौल बताने की कोशिश कर रही है, जबकि वास्तविक तस्वीर जिला परिषद और पंचायत प्रधानों के नतीजों से सामने आ रही है।मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को व्यापक जनसमर्थन मिला है प्रदेशभर में करीब 2400 प्रधान और 2300 उपप्रधान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में कुल्लू की चार और मंडी की तीन सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिली है। जिला परिषद चुनावों के अंतिम नतीजे भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में स्थानीय मुद्दे और क्षेत्रीय नेतृत्व की छवि अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा, “मैं खुद काउंसलर का चुनाव लड़ चुका हूं और जानता हूं कि इन चुनावों में लोकल फैक्टर सबसे ज्यादा प्रभावी होता है।”मुख्यमंत्री ने मंडी नगर निगम चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की जीत का श्रेय काफी हद तक स्थानीय विधायक अनिल शर्मा के प्रभाव को जाता है, जबकि धर्मशाला में स्थानीय विधायक सुधीर की भूमिका रही। नगर निगम चुनाव किसी एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित होते हैं, इसलिए उन्हें पूरे प्रदेश का जनादेश नहीं माना जा सकता।

सोलन में हारे थोड़े से मार्जन से, पंचायत में 2400 प्रधान और 2300 उप प्रधान जीते


सीएम ने कहा कि जिला परिषद चुनाव लगभग 70 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र को कवर करते हैं और इन्हीं नतीजों से प्रदेश की राजनीतिक दिशा स्पष्ट होगी। उन्होंने भाजपा नेता जय राम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जल्दबाजी में जीत के दावे कर रहे हैं, जबकि पूरी तस्वीर अभी सामने आना बाकी है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार तथा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों का लाभ कांग्रेस को चुनावों में मिल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी नतीजे आने के बाद कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होकर सामने आएगी।सीएम ने कहा कि पांच गुटों में बंटी भाजपा में बिंदल गुट को सोलन में जरूर जीत मिली है, जबकि जयराम ठाकुर हाशिये पर हैं। मंडी नगर निगम को छोड़ दिया जाए तो नगर परिषद और नगर पंचायत और पंचायत चुनावों में कांग्रेस को ही जीत मिली है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.