Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम हारने के बाद, कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर ने खुद का भी हारा चुनाव

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिला से पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कौल सिंह की बेटी को एक साथ दो-दो झटके लगे हैं। जिला में कांग्रेस की कमान संभाले चंपा ठाकुर को सोमवार सुबह नगर निगम मंडी के चुनावी नतीजों से मिला गम अभी कम भी नहीं हुआ था कि बीती देर रात उन्हें जनता ने एक और झटका दे किया। सदर क्षेत्र के जिला परिषद कोटली वार्ड की जनता ने उन्हे यह झटका दिया है। सदर से दो विधायकी का चुनाव लड़ चुकी चंपा को इस बार जनता ने जिला परिषद से भी नकार दिया है।

बता दे कि कौल सिंह की बेटी चंपा ने कोटली-31 जिला परिषद सीट से चुनाव ल़ड़ा और उन्हें भाजपा समर्थित हेमलता ने 2464 मतों से हार का सामना करना पड़ा है। निवार्चन परिणाम के अनुसार भाजपा समर्थित हेमलता को 8659 और चंपा ठाकुर को 6195 मत मिले हैं। अब यूं कहा जाए कि इस सीट पर चंपा ठाकुर अपनी लाज भी नहीं बचा पाई है तो यह कहना भी गलत नहीं होगा। यहां यह भी याद रखना होगा कि चुनावी प्रचार प्रसार के दौरान इस सीट पर भाजपा ने चंपा ठाकुर पर पार्टी समर्थित उम्मीदवार पर दबाव डालने का भी गंभीर आरोप लगा चुकी है। क्या यही कारण है कि कोटली की जनता को चंपा ठाकुर की यह राजनीति जरा भी रास नहीं आयी। या फिर कई दशकों से पूर्व मंत्री व सदर विधानसभा अनिल शर्मा के परिवार के प्रभाव के चलते भाजपा जीतने में कामयाब हुई। अब बात चंपा ठाकुर की जाए तो वह लंबे समय से मंडी की राजनीति में सक्रिय हैं और इसी साल कांग्रेस ने उन्हें जिला अध्यक्ष की कमान भी सौंपी है। जिला परिषद का अपना पांचवां लड़ने वाली, चंपा ठाकुर एक बार जिला परिषद की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। लेकिन इस बार जिस तरह से जनता ने उन्हें नकारा हैं, पार्टी में उनके राजनीतिक भविष्य के लिए कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.