Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में भाजपा का झंडा बुलंद, 36 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज, तीन बागी भी जीते, कांग्रेस 4 सीटों पर सिमटी

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -:मंडी जिला में एक बार फिर से भाजपा का झंडा बुलंद रहा है। इस बार फिर से मंडी जिला में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है।मंडी जिला में जिला परिषद की 36 में से 25 सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र 4 सीटें ही आई हैं।पांच निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं जिनमें 3 भाजपा के बागी जबकि एक कांग्रेस की बागी शामिल है।

सीपीआईएम के खाते में दो सीटें गई हैं। इन चुनावों में कुछ दिग्गज भी चुनाव हारे हैं जिनमें सबसे प्रमुख नाम मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर का है। वह कोटली वार्ड से भाजपा की प्रत्याशी से चुनाव हार गई। इसके बाद पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया भी टिहरा वार्ड से चुनाव हार गई। सराज से कांग्रेस के नेता चेत राम ठाकुर का बेटा तरूण ठाकुर भी ब्रयोगी वार्ड से चुनाव हार गया है।

ये हैं भाजपा के 25 अधिकृत विजेता प्रत्याशी

वार्ड नंबर 2 बथेरी से रोशन लाल

वार्ड नंबर 3 नेर घरवासड़ा से बिंदु बाला

वार्ड नंबर 6 नगवाईं से विद्या देवी

वार्ड नंबर 7 स्योग से धर्मपाल ठाकुर

वार्ड नंबर 8 कटौला से दीपक कुमार शर्मा

वार्ड नंबर 9 थाची से बोदी देवी

वार्ड नंबर 10 बासा से पदमा देवी

वार्ड नंबर 11 मझोठी से इंद्र देव

वार्ड नंबर 12 रोड़ से शिव चंद

वार्ड नंबर 13 ब्रयोगी से रोहित कुमार

वार्ड नंबर 14 नौण से टिक्कम सिंह

वार्ड नंबर 15 चुराग से शकुंतला देवी

वार्ड नंबर 16 लोअर करसोग से अनिता देवी

वार्ड नंबर 17 सराहन से नोमलता

वार्ड नंबर 18 सांवीधार से कमल सिंह

वार्ड नंबर 19 डैहर से रोशन लाल

वार्ड नंबर 21 खिलड़ा से अमरू राम

वार्ड नंबर 23 कोट बल्ह से प्रेम सिंह

वार्ड नंबर 25 बैहल से संजय कुमार रावत

वार्ड नंबर 27 कोट गोपालपुर से सुष्मिता शर्मा

वार्ड नंबर 30 सदयाणा से परस राम

वार्ड नंबर 31 कोटली से हेमलता

वार्ड नंबर 32 सरी से रीना देवी

वार्ड नंबर 33 नवाही से श्याम लाल

वार्ड नंबर 35 सोहर से अंजना कुमारी

कांग्रेस

वार्ड नंबर 20 सलापड़ से मोहित ठाकुर

वार्ड नंबर 26 लोअर रिवालसर से पवन कुमार

वार्ड नंबर 34 टिहरा से अनिता कुमारी

वार्ड नंबर 29 थौना से अंजनी देवी

भाजपा से बागी

वार्ड नंबर 4 डलाह से चंपा देवी

वार्ड नंबर 24 गोड़ा गागल से डिम्पल कुमार सैनी

वार्ड नंबर 28 भाम्बला से अभिलाषा ठाकुर

कांग्रेस की बागी

वार्ड नंबर 22 महादेव से किरणा कुमारी

सीपीआईएम

वार्ड नंबर 1 भडयाडा से कुशाल भारद्वाज

वार्ड नंबर 5 कुफरी से शिवानी ठाकुर

निर्दलीय

वार्ड नंबर 36 लांगणा से राखी शर्मा निर्दलीय

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.