Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत से बढ़ा जनविश्वास, कांग्रेस सरकार से जनता नाराज : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला, कमल कुमार -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन को जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि चार जिलों में हुए चुनावों में भाजपा ने मंडी, सोलन और धर्मशाला में जीत दर्ज की है, जो प्रदेश की राजनीतिक दिशा को स्पष्ट करती है।जयराम ठाकुर ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव लोकतंत्र की सबसे निचली और महत्वपूर्ण इकाई के चुनाव होते हैं। इन चुनावों में जनता सीधे तौर पर अपनी राय व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जता रही है, जबकि कांग्रेस सरकार के प्रति असंतोष बढ़ रहा है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले किए गए कई वादों को पूरा नहीं किया, जिसके कारण लोगों में नाराजगी है। उनके अनुसार जनता अब सरकार के दावों और घोषणाओं से संतुष्ट नहीं है और उसका असर चुनाव परिणामों में दिखाई दिया है।प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए एंट्री टैक्स पर भी नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल और पंजाब के लोगों के बीच पारिवारिक, सामाजिक और व्यावसायिक संबंध लंबे समय से रहे हैं। ऐसे में एंट्री टैक्स लगाने से पर्यटन और व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब भी हिमाचल की गाड़ियों पर इसी तरह का टैक्स लगाता है तो दोनों राज्यों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सरकारी नौकरियों में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट की व्यवस्था पर जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नशे की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है और अब इसका प्रभाव गांवों तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस दिशा में स्पष्ट और प्रभावी नीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए।एचआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि सरकार समय पर वेतन देने के अपने वादे पूरे नहीं कर पा रही है, जिसके कारण कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। वहीं मानसून की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की आपदा का मलबा अभी तक कई स्थानों से नहीं हटाया गया है। ऐसे में आगामी बरसात के दौरान सड़कें बंद होने और लोगों को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करने की आशंका बनी हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में 5 किलोमीटर की नमो मैराथन, CM सैनी समेत 8 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को समर्पित नमो मैराथन का आयोजन  अंबाला शहर में किया गया। हर्बल पार्क से शुरू हुई 5 किलोमीटर लंबी मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत करीब 8 हजार खिलाड़ियों, कलाकारों, प्रशिक्षकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा अन्य...

अंबाला में बिजली विभाग के स्टोर में भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर के बलदेव नगर इलाके में  शाम बिजली विभाग के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया...

हांसी में तीन बच्चों की मां की हत्या: लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, बेटी घायल, बेटा बरामद

summer express , हांसी। न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों काफी समय से साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी रचना से शादी करना चाहता...

दादरी रोड पर सौर ऊर्जा केंद्र की इमारत में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने बुझाई

summer express , झज्जर। दादरी रोड स्थित भारत सौर ऊर्जा केंद्र की तीन मंजिला इमारत में  देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं...

फतेहाबाद में आसमानी बिजली से मकान की छत ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत

summer express , फतेहाबाद। गांव खजूरी जाटी में देर रात तेज बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। छत के मलबे में दबने से नन्ही देवी नामक महिला की मौत हो गई। घटना रात करीब तीन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.