Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सियासत के बड़े चेहरों पर भारी पड़ा ”केतली” वाला कार्यकर्ता

कोटली वार्ड में चाय परोसने वाले कार्यकर्ता परस राम ने जीत की दर्ज

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:जिला परिषद चुनाव में सदयाणा वार्ड का परिणाम चर्चित नतीजों में शामिल रहा। भाजपा समर्थित प्रत्याशी परस राम ने जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लंबे समय से भाजपा कार्यालय में सेवादार रहे परस राम अकसर केतली उठाए नजर आते रहे। अब जनता ने कोटली से जीत दिलाकर उन्हें जिला परिषद तक पहुंचा दिया।सदयाणा वार्ड में परस राम ने कांग्रेस समर्थित धर्मेंद्र कुमार को हराया। परस राम को 7031 मत मिले। जबकि धर्मेंद को 5615 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि लाभ सिंह 1961 मत ही हासिल कर पाए।

कोटली वार्ड में हुए मुकाबले में परस राम को 7,031 मत मिले। जबकि कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर को 5,615 मत प्राप्त हुए। परस राम ने 1,416 मतों के अंतर से जीत हासिल कर जिला परिषद चुनाव जीता। जिला परिषद चुनाव में मिली जीत ने परस राम को स्थानीय राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल कर दिया है। उधर, नवनिर्वाचित जिपा परिषद सदस्य परस राम ने कहा कि यह जीत संगठन व मतदाताओं की जीत है। वहीं, जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.