Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एसपीयू में प्रवेश परीक्षाओं का आगाज,14 पाठ्यक्रमों की 600 सीटों के लिए 2600 अभ्यर्थी मैदान में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय और इसके संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित 14 विभिन्न पाठ्यक्रमों की करीब 600 सीटों के लिए आयोजित की जा रही प्रवेश परीक्षा में लगभग 2600 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। यह परीक्षाएं 1 जून से शुरू होकर 5 जून तक चलेंगी।

एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ-साथ बीबीए और बीसीए जैसे व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को 26 मई को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे और परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।कुलपति ने बताया कि प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद 6 जून को उत्तर कुंजी (आंसर-की) जारी कर दी जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है तो वह 7 जून से 9 जून के बीच अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम परिणाम 12 जून को घोषित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि परिणाम जारी होने के तुरंत बाद काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.