Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टोहाना में नहर में नहाते समय बहा युवक, एनडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Summer express, टोहाना। फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में नहर में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस और एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार जाखल की नायक बस्ती निवासी राहुल अपने चचेरे भाई सुमित और दोस्तों गौरव व प्रिंस के साथ गांव रहनवाली के पास नहर में नहाने गया था। चारों युवक नहर में उतरे हुए थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इसी दौरान राहुल संतुलन खो बैठा और तेज धार में बह गया।

साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बहाव इतना तेज था कि वे उसे पकड़ नहीं सके। देखते ही देखते राहुल पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत कराया।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। युवक की तलाश के लिए तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बुधवार को हिसार से एनडीआरएफ की गोताखोर टीम को भी बुलाया गया, जिसने नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। राहुल का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

पुलिस ने आसपास के गांवों और नहर किनारे स्थित क्षेत्रों में भी सूचना भेजी है ताकि युवक के बारे में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

परिजनों के अनुसार राहुल की शादी करीब सात महीने पहले ही हुई थी। उसके परिवार में माता-पिता, दो बहनें और एक भाई हैं। बेटे के लापता होने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी हरदयाल सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में नहरों और जल स्रोतों में नहाने से बचें, क्योंकि ऊपर से सामान्य दिखने वाला पानी भीतर तेज बहाव और भंवर पैदा कर सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.