Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा बोले— निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को व्यापक समर्थन

Summer express/शिमला, संजू -:पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव परिणामों के बाद भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए इसे प्रदेश सरकार के खिलाफ जनादेश करार दिया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं श्री नैना देवी जी से विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि चुनाव परिणामों ने प्रदेश की राजनीतिक दिशा स्पष्ट कर दी है और जनता ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जताया है।रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार विभिन्न प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर चुनावों को टालने का प्रयास करती रही, लेकिन न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चुनाव संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि परिणामों से स्पष्ट है कि जनता कांग्रेस सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं है।

भाजपा नेता के अनुसार, नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने दावा किया कि जिला परिषद और पंचायत समिति (बीडीसी) चुनावों में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को व्यापक समर्थन मिला है।रणधीर शर्मा ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस सरकार की नीतियों और चुनावी वादों के प्रति जनता की नाराजगी को दर्शाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनावों के दौरान की गई कई प्रमुख घोषणाएं और गारंटियां अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं, जिसका असर चुनाव परिणामों में देखने को मिला।उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी को भी हार का कारण बताते हुए कहा कि पार्टी के भीतर चल रहे मतभेद अब सार्वजनिक रूप से सामने आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान कई स्थानों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को प्रशासनिक दबाव और तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ा, बावजूद इसके पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

रणधीर शर्मा ने कहा कि निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के आगामी चुनावों में भाजपा जनता के जनादेश की रक्षा के लिए सतर्क रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनादेश को प्रभावित करने का कोई प्रयास किया गया तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से उसका विरोध करेगी।भाजपा नेता ने इन चुनावों को आगामी विधानसभा चुनावों का संकेत बताते हुए दावा किया कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने और नए विधानसभा चुनाव कराने की मांग भी की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.