Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

80 साल की उम्र में जलयोग से फिटनेस का संदेश, प्रताप डागर बने युवाओं के लिए प्रेरणा

Summer express, सुन्दर कुंडू ,पलवल |  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को लेकर देशभर में तैयारियां और योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। इसी बीच हरियाणा के पलवल जिले से एक ऐसा प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जिसने योग के प्रति लोगों की सोच को नया आयाम दिया है। जिले के गांव धतीर निवासी 80 वर्षीय प्रताप सिंह डागर पिछले 17 वर्षों से जलयोग (पानी में योग) का अभ्यास कर रहे हैं और आज भी घंटों तक पानी के भीतर विभिन्न योग क्रियाएं कर लोगों को स्वस्थ जीवन का संदेश दे रहे हैं।

प्रताप सिंह डागर का मानना है कि योग और जल का संयोजन शरीर तथा मन दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उनका कहना है कि पानी में किए गए प्राणायाम और योगाभ्यास से सामान्य योग की तुलना में अधिक लाभ मिलता है। इससे शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है और कई शारीरिक बीमारियों से राहत मिलती है।

योगाचार्य प्रताप डागर ने बताया कि जलयोग की शुरुआत उन्होंने वर्षों पहले तब की थी, जब वह अपने बेटे के पास नोएडा गए थे। वहां एक स्विमिंग पूल में उन्होंने पहली बार पानी के भीतर योग करने का प्रयास किया और धीरे-धीरे इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया। इसके बाद उन्होंने जलयोग को नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया और लगातार अभ्यास करते हुए इस क्षेत्र में महारत हासिल की।

उन्होंने बताया कि जलयोग उच्च रक्तचाप, कब्ज, गैस, अजीर्ण, हृदय रोग और तनाव जैसी समस्याओं में लाभकारी साबित होता है। इसके अलावा यह शरीर को लचीला बनाता है, मांसपेशियों के दर्द को कम करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। उनका दावा है कि पानी में योग करने से शरीर को दोगुना लाभ मिलता है, क्योंकि पानी शरीर को प्राकृतिक रूप से रिलैक्स करता है और गर्मी से भी राहत देता है।

प्रताप डागर केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं हैं। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी योग का प्रदर्शन कर चुके हैं तथा जलयोग को बढ़ावा देने के लिए कई देशों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं। उनके योगदान के लिए उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

स्विमिंग पूल ट्रेनर एवं जलयोग का प्रशिक्षण ले रहे जसमाल कुंडू ने बताया कि जलयोग एक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया है, लेकिन नियमित अभ्यास से इसे आसानी से सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें स्वयं इस अभ्यास से शारीरिक और मानसिक लाभ मिल रहे हैं।

80 वर्ष की आयु में भी प्रताप सिंह डागर का उत्साह और ऊर्जा युवाओं के लिए मिसाल बनी हुई है। उनका संदेश साफ है कि यदि योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए तो बढ़ती उम्र भी स्वस्थ और सक्रिय जीवन में बाधा नहीं बन सकती।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.