Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम वोटर लिस्ट

Summer express, सुन्दर कुंडू ,पलवल। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत हथीन उपमंडल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम हथीन हरीराम ने बताया कि निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए 1 जुलाई 2026 को क्वालिफाइंग डेट निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के अनुसार 5 जून से 14 जून तक संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण करेंगे।

एसडीएम ने बताया कि इसी अवधि के दौरान मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। 21 जुलाई को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 18 सितंबर तक किया जाएगा तथा 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से भी संचालित किया जाएगा ताकि मतदाताओं को अधिक सुविधा मिल सके। अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 भी सक्रिय रहेगा।

हरीराम ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने या त्रुटियों को ठीक कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया में भाग लें।

साथ ही उन्होंने मीडिया से भी इस अभियान को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.