Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के वाहनों से खालसा टैक्स वसूलना गलत, पंजाब के मुख्यमंत्री से बात करेंगे सीएम सुक्खू- विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंजाब में हिमाचल के वाहनों से खालसा टैक्स वसूले जाने को गलत बताया है।उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बातचीत करेंगे।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संवेदनाएं पंजाब के लोगों के साथ हैं और दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहने चाहिए।उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का समाधान टकराव से नहीं बल्कि बातचीत के जरिए निकाला जाना चाहिए।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि हिमाचल और पंजाब दोनों राज्यों की सरकारों को इस विषय पर बैठकर चर्चा करनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी दूर हो सके। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, क्योंकि दोनों राज्यों के नागरिकों का आपसी संपर्क और आवाजाही लगातार बनी रहती है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलनी चाहिए और दोनों राज्य मिलकर ऐसा समाधान निकालें, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि आपसी संवाद के माध्यम से इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान निकलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.